फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jumme ki namaz and Dulhendi festival are on the same day, extra vigilance will be maintained

Meerut News: जुमे की नमाज और दुल्हेंडी का पर्व एक ही दिन, रहेगी अतिरिक्त सतर्कता

Thu, 13 Mar 2025 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Jumme ki namaz and Dulhendi festival are on the same day, extra vigilance will be maintained
माछरा। माह ए रमजान के जुमे और होली दुल्हेंडी का पर्व एक ही दिन होने से क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आगामी 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर रमजान के दूसरे जुमे की विशेष नमाज अदा की जाएगी। इसे देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए कमर कस ली है। इसके चलते क्षेत्रीय धर्मगुरुओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

मुंडाली थाने में शांति समिति की बैठक में क्षेत्राधिकारी किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि होली के अवसर पर जहां क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रंगों की उछाल और जुलूस निकलते हैं, वहीं मस्जिदों में जुमे की विशेष नमाज के लिए लोग जुटते हैं। इसे देखते हुए कुछ स्थानों पर यातायात प्रबंधन के लिए विशेष तैयारी की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह द्वारा भी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक डायवर्जन करने के लिए कहा गया है। थानाध्यक्ष मुंडाली दिव्य प्रताप सिंह ने बताया कि त्योहारों को लेकर क्षेत्रीय धार्मिक नेताओं के साथ प्रशासन की बैठकें हो रही हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह और अप्रिय स्थिति न बने। उन्होंने बताया कि अफवाहों और गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए साइबर सेल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर प्रशासन ने दोनों समुदायों से अनुरोध किया है कि वह आपसी समन्वय बनाए रखें और किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। धार्मिक नेताओं ने भी अपने अनुयायियों से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed