फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jugaad overturn, a loabour died in to it

जुगाड़ पलटा, उसके नीचे दबकर मजदूर की हो गई मौत

Mon, 15 Jun 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
jugaad overturn, a  loabour died in to it
जुगाड़ जिसके पलटने से नीचे दबकर मजदूर की मौत हुई। - फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़। नगर के पास आसिफाबाद तिराहे पर जुगाड़ पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि चार मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। देरशाम तक इस मामलें में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम राजपुर निवासी राजकुमार ने दो जुगाड़ाें में लिंटर डालने की मशीन लगा रखीं है। रविवार सुबह करीब 4 बजे दोनो जुगाड़ लेकर चालक गुड्डू, मोहित थाना किठौर ग्राम डेरियों में जा रहे थे। जुगाड़ में कई मजदूर भी बैठे हुए थे। इस बीच जुगाड़ नगर के आसिफाबाद तिराहे मंशाराम अस्पताल के समाने पहुंचा। तभी ब्रेकर पर कट मारने पर एक जुगाड़ पलट गया। जिसमें 21 वर्षीय मजदूर विकास पुत्र भोलानाथ नीचे दब गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने जुगाड़ सीधा कर विकास को उसके नीचे से उतारा। तब तक विकास की मौत हो चुकी थी। वहीं अन्य मजदूर ग्राम खटीकी निवासी सुधीर, राजपुर निवासी संदीप, ईश्वर, मनीराम आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, विकास के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि देररात तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed