फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Journalist and mother have died in car accident in Sardhana of Meerut

दर्दनाक हादसा: स्कूटी-कार की भयंकर टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, पत्रकार और चाची की मौत, मचा कोहराम

Tue, 05 Sep 2023 09:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Sep 2023 09:48 PM IST
सार

Meerut Accident News : दर्दनाक हादसे में एक पत्रकार और उसकी चाची की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन
Journalist and mother have died in car accident in Sardhana of Meerut
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार और स्कूटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के सरधना में मेरठ-बड़ौत मार्ग पर हिंडन नदी के पास कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार चैनल के पत्रकार और उसकी चाची की मौत हो गई। सड़क हादसे में कार और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि कैंटर ने आगे चल रही कार में टक्कर मारी थी, इसके बाद स्कूटी से कार से जा टकराई। मृतक दिल्ली के एक न्यूज चैनल में पत्रकार था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सरधना थाना क्षेत्र के गांव का कालंद निवासी अमन त्यागी (24) पुत्र प्रदीप त्यागी अपनी चाची रीना त्यागी के साथ बागपत जिले के गांव बरनावा में अपने मामा नरेश के यहां किसी मौत के बाद परिवार से मिलकर लौट रहा था। मंगलवार शाम हिंडन नदी के पास पहुंचने पर मेरठ-बड़ौत रोड पर कैंटर ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। कार की चपेट में आकर दोनों स्कूटी सवार खाई में जा गिरे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज पर उबाल: अधिवक्ताओं ने गृह सचिव का फूंका पुतला, हड़ताल से अदालतों में अटके 2500 केस, प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कार सवार एक युवक भी घायल हो गया, जबकि कैंटर चालक मौके से कैंटर लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद थाना सरूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक देव सिंह रावत ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है। पुलिस ने खाई में पड़ी कार और स्कूटी को निकालने के लिए क्रेन की मदद ले रही थी।

परिवार में मचा कोहराम
हादसे की सूचना के बाद परिवार कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अमन त्यागी दिल्ली में ज़ी न्यूज़ चैनल में पत्रकार थे। हादसे को लेकर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के बरनावा से काफी रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: दुष्कर्म के आरोपी पिता ने दी तेजाब डालने की धमकी, थाने में पूछताछ के बाद महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed