{"_id":"679e74e4d052276ec9086a7a","slug":"journalism-is-important-in-strengthening-democracy-prof-prashant-kumar-meerut-news-c-72-1-mrt1063-128191-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र को सशक्त बनाने में पत्रकारिता महत्वपूर्ण : प्रो प्रशांत कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र को सशक्त बनाने में पत्रकारिता महत्वपूर्ण : प्रो प्रशांत कुमार
विज्ञापन
मेरठ। पत्रकारिता समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसका योगदान व्यापक रूप से देखा जा सकता है। यह न केवल सूचना प्रदान करने का कार्य करती है, बल्कि जागरूकता बढ़ाने और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभाती है। यह लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। मीडिया विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर जनमत को प्रभावित करती है और लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाती है।
यह बात तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पहुंची शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज की छात्राओं को संबोधित करते हुए डायरेक्टर प्रो. प्रशांत कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता नई खोजों व वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देती है। संकट के समय (जैसे महामारी, प्राकृतिक आपदा, युद्ध आदि) आम जनमानस को सतर्क करती है। यह विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और विचारों को साझा करके समाज में सद्भाव बढ़ाने में मदद करती है। पत्रकारिता की स्वतंत्रता और निष्पक्षता बनाए रखना आवश्यक है।
छात्राओं के साथ आईं शिक्षिका प्रो. मोनिका चौधरी ने कहा कि विभाग में बिताए गए तीन घंटों में पत्रकारिता के बारे में बहुत कुछ नया जानने का मौका मिला। इस दौरान छात्राओं ने भी अपने अनुभवों को भी साझा किया।