फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Joint Gurmat ceremony held at Guru Teg Bahadur

Meerut News: सांझा समारोह में कीर्तन जत्थों ने किया गुरु का गुणगान

Sun, 30 Nov 2025 06:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Joint Gurmat ceremony held at Guru Teg Bahadur
- गुरु तेग बहादुर स्कूल में शबद गायन से संगत हुई निहाल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गुरु तेग बहादुर, भाई मतीदास, भाई सती दास, भाई दयाला, भाई जैता, भाई लक्खवीर की स्मृति में गुरुद्वारा समूह और सिख संस्थाओं की ओर से वेस्ट एंड रोड गुरुतेग बहादुर स्कूल में कार्यक्रम हुआ। केंद्रीय सिख संस्था गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सिंह सभा के तत्वावधान में दूसरे दिन सांझा समारोह भी हुआ। इसमें कीर्तन जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान किया। शबद गायन से संगत भी निहाल हो गई।
कीर्तनी जत्थे ने गुरु का गुणगान किया। पंजाब से आए भाई सिमरप्रीत सिंह, स्वर्ण मंदिर अमृतसर से आए कीर्तनी जत्था भाई जबरतोड़ सिंह, भाई महताब सिंह ने शबद गायन किया। अध्यक्ष रणजीत सिंह नंदा ने सभी का आभार जताया। उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि गुरुतेग बहादुर के शीश को अपने हाथ पर लेकर गुरु गोविंद सिंह ने कहा कि अब अत्याचारों का मुकाबला करने के लिए खालसा पंथ का सृजन करना हागा। आज भी गुरु के सिख देश धर्म की रक्षा के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन

यूपी सिंह मिशन के प्रभारी ज्ञानी ब्रजपाल सिंह, कथावाचक ज्ञानी हरमन सिंह, जत्थेदार अजायब सिंह ने गुरु के इतिहास पर प्रवचन दिया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह भाटिया, गुरुमुख सिंह, हरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह खालसा, इंद्रजीत सिंह, गुरमिंदर सिंह, राजेश दीवान, मंजीत सिंह कोछड़, जसमीत सिंह चड्ढा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed