फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Job-oriented and innovation-based courses launched at IGNOU study center.

Meerut News: इग्नू के अध्ययन केंद्र पर रोजगारपरक और नवाचार आधारित पाठ्यक्रम शुरू

Sun, 05 Jul 2026 05:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Job-oriented and innovation-based courses launched at IGNOU study center.
- बीए होम साइंस, क्रिमिनल जस्टिस एवं सोशल वर्क सहित नए विषयों में प्रवेश प्रारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के मेरठ कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र ने नए सत्र के लिए नवीन एवं उपयोगी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें रोजगारपरक और नवाचार आधारित पाठ्यक्रम शामिल है। इस सत्र में बीए होम साइंस तथा क्रिमिनल जस्टिस एवं सोशल वर्क में सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। इसके अतिरिक्त एमए भगवद्गीता, ज्योतिष, हिंदू अध्ययन, एंथ्रोपोलॉजी, जर्नलिज्म तथा एप्लाइड उर्दू जैसे आधुनिक एवं बहुआयामी विषयों में भी प्रवेश उपलब्ध है।
इग्नू का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं रोजगारपरक शिक्षा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। इसी दिशा में अध्ययन केंद्र विद्यार्थियों को ऐसे पाठ्यक्रम उपलब्ध करा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, शोध तथा स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। मेरठ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप कौशल आधारित एवं बहुविषयक शिक्षा समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया कि जुलाई 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश तथा री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जारी है। इसके लिए 15 जुलाई अंतिम तिथि है। अध्ययन केंद्र पर पूर्व से संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर, वाणिज्य, प्रबंधन तथा अन्य व्यावसायिक कार्यक्रमों में भी प्रवेश जारी है। विद्यार्थियों को प्रवेश, अध्ययन सामग्री, शैक्षणिक परामर्श एवं परीक्षा संबंधी सभी सुविधाएं अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed