फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Job box will open for thousands of youth tomorrow

हजारों युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खुलेगा कल

Fri, 07 Feb 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Job box will open for thousands of youth tomorrow
हजारों युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खुलेगा कल
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा रोजगार मेले के विषय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। एमआईटी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन विभाग, नेशनल करियर सर्विस भारत सरकार और मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेरठ के संयुक्त प्रयासों से विशाल रोजगार मेला 8 फरवरी को आयोजित होगा। मेले में 77 नेशनल एवं मल्टीनेशनल कंपनियां शामिल होंगी। मेले में अभ्यर्थियों के लिए 8960 रिक्तियां हैं। जिसमें हाईस्कूल, इंटर, सभी डिप्लोमा, आईटीआई, बीटेक, स्नातक, परास्नातक और सभी ग्रेजुएट अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन टीएन तिवारी ने बताया कि रोजगार मेला पूर्णतया निशुल्क है। जिले में सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत छात्र रोजगार मेले में सीधे भाग ले सकते हैं और जो छात्र सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं, वह छात्र जॉब फेयर एमआईटी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। या फिर सीधे 8 फरवरी को मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पहुंचकर भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों के चयन के लिए कंपनियों के एचआर अधिकारियों के अतिरिक्त तकनीकी अधिकारी भी रोजगार मेले में उपस्थित रहेंगे। कंपनियों के प्रतिनिधि लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार द्वारा छात्रों का चयन करेंगे। चयनित छात्रों को रोजगार मेले में ही ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को पांच रेज्यूमे, पांच पासपोर्ट साइज फोटो, सेवायोजन पंजीयन कार्ड, कॉलेज आईडी और मूल प्रमाण पत्र फोटो कापी सहित लाने होंगे।
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस में एमआईईटी ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शरण अग्रवाल, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, एमआईटी के निदेशक डॉ आलोक चौहान, सहायक निदेशक सेवायोजन मेरठ मंडल टीएन तिवारी, प्रेस प्रवक्ता अजय चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed