Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   JMS World School wins match, secures spot in semi-finals

Meerut News: जेएमएस वर्ल्ड स्कूल ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sun, 15 Nov 2026 05:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
JMS World School wins match, secures spot in semi-finals
- गुरु तेग बहादुर स्कूल में चल रहा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच हुए। इसमें जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
पहले मैच में जेएमएस वर्ल्ड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए। इसमें आयुष ने 77, श्रेष्ठ ने 48, सूर्यांश ने 58 और तला ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में शिव, अहद और कुश ने दो-दो विकेट लिए। हिमांशु ने भी दो बल्लेबाजों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम 19.3 ओवर में 216 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अभिजीत ने 77, शिवम ने 40, अहद ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में श्रेष्ठ ने तीन, तला ने तीन, वीर ने दो, हर्षित और आयुष ने एक-एक विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच आयुष रहे।
विज्ञापन

दूसरे मैच में जेएमएस वर्ल्ड हापुड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 में 122 रन बनाए। इसमें वीर ने 33, तलहा ने 28, हर्षित ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य ने 4, शिव ने 3, शिवांश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिवान पब्लिक स्कूल की टीम 7 विकेट खोकर 108 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में श्रेष्ठ, हर्षित, तलहा ने एक-एक विकेट लिया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि सोमवार से ग्रुप बी के मुकाबले होंगे। इसमें रुद्रा इंटरनेशनल, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, शार्पेन स्कूल आदि टीम भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed