Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   JMS World School, Hapur, becomes champion after defeating Rishabh

Meerut News: ऋषभ को हराकर जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ बना चैंपियन

Mon, 23 Nov 2026 05:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
JMS World School, Hapur, becomes champion after defeating Rishabh
- इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में 32 रन से दर्ज की जीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट में फाइनल मैच ऋषभ एकेडमी स्कूल और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम के बीच हुआ। इसमें जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने 32 रन से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी गेंदबाजी का निर्णय लिया। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 232 रन बनाए। टीम की ओर से सूर्यांश ने 84, तला ने 42, हर्षित ने 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिवम ने तीन, अवि ने दो, कुश ने दो, रिहान ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम 18.5 ओवर में 200 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कुणाल ने 40, शिवम ने 41, रिहान ने 37, पार्थ ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में श्रेष्ठ ने तीन, सूर्यांश ने तीन, आदर्श ने दो, वीर ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यांश को मिला। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अभिजीत व गेंदबाज शिवम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के बाद खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
मैच के बाद मुख्य अतिथि जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के एमडी डॉ. आयुष सिंघल ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आगे भी जारी रहना चाहिए। इससे स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। अध्यक्षता कर रहे डॉ. रोशन सिंघल ने भी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित व उप प्रधानाचार्य प्रभा राव आदि ने सभी टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही क्रिकेट उपकरण देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजन में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह सालवान, यश करन सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed