{"_id":"674cce26212fa2fd75044204","slug":"jio-up-and-vd-wear-won-their-respective-matches-meerut-news-c-72-1-mrt1058-125377-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिओ यूपी और वीडी वियर ने जीते अपने अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिओ यूपी और वीडी वियर ने जीते अपने अपने मैच
विज्ञापन
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मेच हुए। इसमें जिओ यूपी और वीडी वियर ने अपने अपने मैच जीते। पहला मैच वीडी वियर और ओशन टाइटन के बीच हुआ।
ओशन टाइटन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 228 रन बनाए। अंकुर ने 47 और रजत ने 42 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वीडी वियर की ओर से बन्नी और धर्मेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीडी वियर की टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाकर 7 विकेट से जीत प्राप्त की। प्रदीप ने 94 और अमित ने 68 रन की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच प्रदीप को चुना गया।
दूसरा मैच नगर निगम और जिओ यूपी के बीच हुआ। जिओ यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए। मनीष ने 80 रन और करण ने 52 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निगम की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 202 रन बनाए। चेतन ने 88 रन और दुर्गी ने 52 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जिओ यूपी की ओर से मोहित ने 3 और कुलदीप ने दो विकेट लिए। जिओ यूपी ने 8 रन से मैच जीता। संवाद