फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jile me bukhar se 5 maut

जिले में बुखार से पांच लोगों की मौत

Wed, 07 Sep 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 07 Sep 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
jile me bukhar se 5 maut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 कहर ढा रहे वायरल बुखार ने बच्चों समेत पांच लोगों की जान ले ली। परिजनों का आरोप है कि दो बच्चों को डेंगू की शिकायत के बावजूद गांव में हेल्थ कैंप नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

जानीखुर्द के बाफर गांव निवासी अरुण कुमार का पुत्र रौनक कक्षा दो का छात्र था। एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित रौनक को उपचार में आराम न मिलने पर दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, बौंद्रा इलाके के ललियाना गांव में शरफुद्दीन (80) की बुखार से मौत हो गई। गांव असीलपुर में हुसैन (8) पुत्र जाफर और शोएब (01)  पुत्र दीवाना की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों ने हुसैन और शोएब को डेंगू की शिकायत बताई थी। कई बार अधिकारियों से गांव में चिकित्सा शिविर लगाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। वहीं, शहर के टीपी नगर क्षेत्र की शिवपुरम नई बस्ती में बुखार से कृष्णा  (19) पुत्र धारा की मौत हो गई। वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed