फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jila panchayat issued 9cr RC to nagar nigam

नगर निगम और जिला पंचायत में नौचंदी मैदान को लेकर फिर छिड़ी जंग

Mon, 19 Jul 2021 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat issued 9cr RC to nagar nigam
जिला पंचायत ने नगर निगम को जारी की नौ करोड़ की आरसी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी मैदान के मालिकाना अधिकार को लेकर एक बार फिर नगर निगम और जिला पंचायत में जंग छिड़ गई है। जिला पंचायत ने नगर निगम से नौचंदी मेला परिसर में संचालित ट्यूबवेल और पानी की टंकी का नौ करोड़ रुपये किराया मांगा है। अब निगम अधिकारी जवाब भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
नौचंदी मेले का आयोजन एक साल निगम और एक साल जिला पंचायत करता आ रहा है, लेकिन दोनों ही विभाग इस बड़ी संपत्ति पर अपना अधिकार जता रहे हैं। मालिकाना हक के लिए दोनों न्यायालय तक पहुंचे चुके हैं। अभी भी विवाद बरकरार है। अब जिला पंचायत ने नगर निगम को नौ करोड़ रुपये की आरसी भेजी है। इससे मामला फिर गरमा गया है।
विज्ञापन

निगम प्रशासन के मुताबिक नौचंदी मैदान कभी जिला पंचायत क्षेत्र में हुआ करता था, लेकिन अब यह मैदान शहर के बीच आ गया है। जिला पंचायत की सीमा 10 किमी बाहर चली गई है। इसलिए नौचंदी मैदान की भूमि निगम प्रबंधन में है। संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि जिला पंचायत ने पिछले साल भी किराया नोटिस भेजा था, उसका जवाब दे दिया गया था। जिला पंचायत को नगर निगम से किराया लेने का कोई अधिकार नहीं है। निगम की तरफ से जवाब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed