{"_id":"6078a1e18ebc3e59144f22f7","slug":"jila-panchayat-chunav-551-namankan-for-33-wards-meerut-news-mrt534654996","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव 2021: 33 वार्डों के लिए 551 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, जानें किस वार्ड में कितने हुए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव 2021: 33 वार्डों के लिए 551 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, जानें किस वार्ड में कितने हुए नामांकन
Fri, 16 Apr 2021 11:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:57 AM IST
सार
तीसरे चरण में 26 अप्रैल को मेरठ जिले में होने वाले पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। जनपद के 33 वार्डों के लिए 551 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
मेरठ में जिला पंचायत चुनाव के लिए नामांकन करते प्रत्याशी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तीसरे चरण में 26 अप्रैल को मेरठ जिले में होने वाले पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। जनपद के 33 वार्डों के लिए 551 नामांकन प्राप्त हुए हैं। 16 और 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 18 अप्रैल को नामांकन वापस लेने का समय है। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन कक्ष तक सिर्फ प्रत्याशी और एक प्रस्तावक को भेजा गया। इस दौरान भी कोविड-19 के नियमों का पालन किया गया।
विज्ञापन
33 वार्डों में से सबसे कम नामांकन वार्ड-दो में प्राप्त हुए। इस वार्ड मेें मात्र आठ नामांकन ही किए गए हैं। सबसे अधिक नामांकन पत्र वार्ड-13 में 29 प्राप्त हुए हैं। अभी नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद पूरी स्थिति साफ हो सकेगी। पहले दिन समर्थकों को संभालने के लिए पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। नामांकन के दूसरे दिन पहले से ही सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया था। समर्थकों को काफी पहले ही रोक दिया गया था। सिर्फ प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। हालांकि, सरधना विधायक संगीत सोम अपने काफिले के साथ जरूर नामांकन कक्ष तक पहुंचे।
विज्ञापन
सांसद, विधायक और कार्यकर्ता का लगा जमावड़ा
नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन बीजेपी ने अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। अपने-अपने समर्थकों और प्रत्याशियों के साथ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष अनुज राठी, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल मौजूद रहे। विकास भवन सभागार में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसे विश्राम स्थल बना दिया। यहां दक्षिण विधायक, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता आराम करते दिखे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीएम योगी के सख्त आदेश पर बदला नाइट कर्फ्यू का समय, अब मेरठ में हर रोज 11 घंटे तक रहेगी पाबंदी
जातीय गणित बिगाड़ने को उतारे डमी प्रत्याशी
जिला पंचायत के कई वार्ड ऐसे हैं जहां पर सभी दलों के साथ प्रत्याशियों ने भी पूरा गणित लगाया है। इसी गणित में जातीय समीकरण को साधने के लिए डमी प्रत्याशियों को पर्चे भरवाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार वार्ड चार, वार्ड 11, वार्ड 13, वार्ड 19, वार्ड 30 और वार्ड 32 इनमें राजनीति का हर हथकंडा अपनाया गया है। इसमें सजातीय वोट ही नहीं बल्कि पार्टियों के परंपरागत वोट तक काटने के लिए डमी प्रत्याशियों को पर्चे भरवाए गए हैं। इन वार्डों में चुनावी रणनीति सिर्फ स्वयं के वोट हासिल करने तक नहीं बल्कि दूसरे के वोट काटने की भी रहेगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ में कोरोना के आज मिले 595 संक्रमित, मुजफ्फरनगर में तीन महिलाओं की मौत
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/