{"_id":"603d514d8ebc3ee94f44e240","slug":"jila-panchaayat-mein-11-padon-par-ladengee-mahilaen-meerut-news-mrt52787464","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत में 11 पदों पर लड़ेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत में 11 पदों पर लड़ेंगी महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्डों के आरक्षण का मसौदा तैयार
आज होगा सार्वजनिक प्रकाशन, मांगी जाएंगी आपत्तियां
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिला पंचायत राज अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय ने कई दिन की मशक्कत के बाद जिला पंचायत वार्ड आरक्षण की सूची तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दी है। इस सूची के अनुसार 33 में से 13 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। जबकि 11 पदों पर महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। आरक्षण सूची से कई निवर्तमान दावेदारों को खासा झटका लगा है, तो कई को राहत की सांस मिली है।
निवर्तमान सदस्यों में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश आलम का वार्ड 30 महिला के लिए आरक्षित हो गया है। ऐसे में वह खुद तो चुनाव नहीं लड़ सकते, लेकिन अपने परिवार की महिला को चुनाव लड़ा सकते हैं। वार्ड 31 से निवर्तमान सदस्य भाजपा के रोहताश पहलवान का वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है। यहां पर अब रोहताश पहलवान को अपने परिवार की महिला को चुनाव लड़ाना होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुकीं सपना हुड्डा का वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह का वार्ड 01 जहां अनारक्षित है, तो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान का वार्ड 02 पिछड़ा वर्ग के लिए हुआ है। इन दोनों के लिए राहत है कि ये चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं डॉ. मीनाक्षी भराला का वार्ड 14 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। ऐसे में यहां अब उनके सामने भी मुश्किल खड़ी हो गई हैं।
सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुटे दावेदार
अपने वार्ड को छोड़कर अब दावेदार सुरक्षित वार्ड की तलाश में जुट गए हैं। कई दावेदार तो ऐसे हैं जो अपने वार्ड में माहौल बनाने के लिए अब लाखों रुपया खर्च कर चुके हैं। लेकिन आरक्षण ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
मांगी जाएंगी आपत्ति, बदलाव की उम्मीद कम
आरक्षण पर आपत्तियां मांगी जाएंगी, जिनका निस्तारण कर अंतिम सूची जारी की जाएगी। लेकिन जिस तरह अधिकारियाें ने पूरे होमवर्क के साथ आरक्षण तय किया है, उसमें किसी बदलाव की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
--
आज चस्पा होगी सूची
मेरठ। जिला पंचायत अध्यक्ष की आरक्षण सूची पर शासन की तरफ से पहले ही मुहर लग चुकी है। अब ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख की आरक्षण सूची का इंतजार है। सोमवार देर रात तक सूची बनाने का कार्य होता रहा। मंगलवार दोपहर तक आरक्षण सूची जिला और ब्लॉक स्तर पर चस्पा कर दी जाएगी। क्षेत्र की आरक्षण प्रक्रिया का अंदाजा लगाने के लिए एक माह से दावेदार जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। सीडीओ शशांक चौधरी का कहना है कि जिलाधिकारी के अंतिम हस्ताक्षर के बाद ही आरक्षण सूची जारी होगी। ब्यूरो
यह है वार्ड आरक्षण की स्थिति
अनारक्षित: 13 वार्ड
01, 04, 05, 07, 08, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 28
--
महिला : 05 वार्ड
14, 26, 27, 29, 30
--
पिछड़ा वर्ग : 05 वार्ड
12, 02, 03, 06, 11
--
पिछड़ा वर्ग महिला : 03 वार्ड
10, 24, 31
--
अनुसूचित जाति : 04 वार्ड
09, 13, 32, 33
--
अनुसूचित जाति महिला : 03 वार्ड
16, 22, 25