फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jila aspataal me

जिला अस्पताल में चिकित्सकों के लाले

Wed, 02 Nov 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 02 Nov 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
jila aspataal me
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में चिकित्सकों का टोटा है। 43 पदों पर मात्र 28 चिकित्सकों की तैनाती है। वहीं सरकार ने बेड की संख्या 250 से बढ़ाकर 280 कर दी है, लेकिन चिकित्सकों के पद नहीं बढ़ाए गए।
विज्ञापन

पंडित प्यारे लाल जिला चिकित्सालय में 43 स्पेशियलिस्ट चिकित्सकों के पद स्वीकृति हैं। हालांकि बेडों की संख्या बढ़ने के साथ ही कुछ अतिरिक्त पद मिलने की संभावना थी, जो पूरी नहीं हो सकी है। इसी बीच निर्धारित पदों की संख्या में 28 पदों पर ही चिकित्सक तैनात हैं। सभी पद स्पेशियलिस्ट चिकित्सकों के लिए निर्धारित होने के बाद भी नॉन स्पेशियलिस्ट चिकित्सकों को रखकर काम चलाया जा रहा है। चिकित्सा व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सेवानिवृत्त हो चुके स्पेशियलिस्ट चिकित्सकों को दोबारा से तैनाती देकर काम चलाया जा रहा है। सरकार ने अंतिम सैलरी पर सेवानिवृत्त चिकित्सक को दोबारा से तैनाती देने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


प्रभावित हो रहा इलाज
चिकित्सकों की कमी होने के कारण हर स्तर पर इलाज प्रभावित हो रहा है। ओपीडी से लेकर भर्ती मरीजों को ठीक से देख पाने के लिए चिकित्सकों की उपलब्धता बेहद कम है। अगर कोई चिकित्सक अवकाश पर चला जाता है तो आफत खड़ी हो जाती है। ओपीडी को बंद करने तक की स्थिति आ जाती है। खासकर ईएनटी व सर्जरी में इसी तरह की समस्या है। बीते दिनों ही रेडियोलॉजिस्ट को छुट्टी पर जाना था, ऐसे में जिला अस्पताल के अंदर एक्सरे व अल्ट्रासाउंड जांच की समस्या खड़ी हो गई। एडी डॉ. मंजू वैश्य शर्मा के हस्तक्षेप के बाद सीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने दौराला में तैनात एक चिकित्सक को कुछ दिनों के लिए जिला अस्पताल में अटैच किया गया। क्योंकि उस चिकित्सक के पास रेडियोलॉजी का डिप्लोमा कोर्स था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed