फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jila aspataal ko

जिला अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

Fri, 29 Jul 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 29 Jul 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
jila aspataal ko
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 जिला अस्पताल को फिर एक बार बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बृहस्पतिवार को सिविल लाइन स्थित सीएमओ ऑफिस यह धमकी भरी चिट्ठी मिलने से स्वास्थ्य विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिविल लाइन और देहली गेट थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह सीएमओ ऑफिस में एक चिट्ठी पड़ी मिली। कर्मचारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। चिट्ठी में लिखा है कि जिला अस्पताल को बम से उड़ा दिया जाएगा।  इसकी जानकारी पर सिविल लाइन पुलिस और देहली गेट पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से पूछताछ की। बता दें कि जिला अस्पताल थाना देहली गेट क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन

एसओ देहलीगेट वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिला अस्पताल को पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। जिसमें जांच पड़ताल में सामने आया था कि एक मरीज का इलाज न करने पर एक युवक ने यह चिट्ठी सीएमओ ऑफिस में दहशत फैलाने के लिये भेजी थी। संभव है कि इस बार भी इस तरह की धमकी भरी चिट्ठी इसी मकसद से भेजी होगी। हालांकि इंस्पेक्टर सिविल लाइन एसके राणा ने बताया कि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। थाने में शिकायत आई है, जिसकी जांच करने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed