{"_id":"5d9cf1178ebc3e016c13a7b0","slug":"jhansi-student-raped-in-hotel-by-taking-hostage-meerut-news-mrt4474715198","type":"story","status":"publish","title_hn":"झासी की छात्रा से मेरठ के होटल में दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झासी की छात्रा से मेरठ के होटल में दुष्कर्म
विज्ञापन
Jhansi student raped in hotel by taking hostage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी की छात्रा से होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म
मेरठ। झांसी की छात्रा को पहले घर और फिर होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कराने की मांग के साथ इंसाफ की गुहार लगाने वाली यह छात्रा शहर के दो थानों के चक्कर काट रही है। लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
मामला मेडिकल थानाक्षेत्र का है। पीड़िता इंटर की छात्रा है और पांच-छह महीने पहले फेसबुक पर मुंडाली के एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। फोन पर बातचीत का सिलसिला चला। छात्रा को बहला फुसलाकर युवक ने उसे मेरठ बुलाया। विश्वास कायम करने केे लिये उसकी मांग में सिंदूर तक भर दिया। शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने उसको अपने घर में बंधक बनाकर तीन दिन तक दुष्कर्म की वारदात की।
आसपास के लोगोें के विरोध करने पर आरोपी छात्रा को मेडिकल थानाक्षेत्र के एक होटल में लाया और फिर दुष्कर्म किया। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित छात्रा ने इस मामले की शिकायत मुंडाली थाने में की। लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। उसके बाद छात्रा मेडिकल थाने में पहुंची। लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई। कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रा ने मेडिकल थाने में डेरा डाल दिया।
विज्ञापन
दरोगा ने छात्रा को धमकाया
मंगलवार दोपहर छात्रा थाने में आपबीती बता रही थी। आरोप है कि थाने के एसएसआई पिंकी देशवाल ने छात्रा को धमकाकर चुप रहने को कहा। इससे पहले छात्रा पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाती कि एसएसआई ने उसको जबरन दूसरे कमरे में बैठा दिया। जबकि थाने में महिला दरोगा भी मौजूद थी, जिसने पीड़िता से कोई भी बात करना भी उचित नहीं समझा।
सीमा विवाद में उलझी पुलिस
पीड़िता ने बताया है कि वह मुंडाली थाने गई थी। उसके बाद वह मेडिकल थाने आई। दोनों थानों की पुलिस एक-दूसरे के क्षेत्र में घटना होना बताकर पीछा छुड़ा रही है। जबकि छात्रा का कहना है कि उसके साथ दोनों ही जगह मुंडाली और मेडिकल क्षेत्र में दुष्कर्म की वारदात हुई। इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत मिश्रा का कहना है कि शुरूआत में घटना मुंडाली क्षेत्र में हुई है। छात्रा को वहां पर भेजा जाएगा। निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।
कितनी संवेदनशील है पुलिस
महिला अपराध को लेकर सरकार व पुलिस के आला अधिकारी बेहद गंभीर हैं। लेकिन मेडिकल पुलिस कितनी गंभीर है। इसकी पोल मंगलवार को खुल गई। पीड़िता चिल्ला चिल्लाकर कह रही कि आरोपी को गिरफ्तार करो। लेकिन पुलिस पीड़िता की सुनने को तैयार नहीं है। पीड़िता को कैसे इंसाफ मिलेगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। पुलिस रिपोर्ट तक दर्ज करने को तैयार नहीं है।
मुकदमा, गिरफ्तार होगी
शहर हो या देहात, पीड़िता जहां पर तहरीर देगी, उसी थाने में मुकदमा दर्ज होगा। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले की दोनों थाना पुलिस से जानकारी मांगी गई है। -अजय साहनी, एसएसपी