फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Encounter: असद के नसीब में नहीं था निकाह, जिंदगी की नई शुरुआत से पहले ही मुठभेड़ में ढेर, तय हो गया था रिश्ता

Fri, 14 Apr 2023 12:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jhansi encounter: A big blow to family of Akhlaq  marriage of Asad was to happen with daughter
माफिया अतीक के बेटे असद के पीछे मौजूद बसपा नेता अनवारुल हक - फोटो : अमर उजाला

माफिया अतीक के मामले से मेरठ निवासी उसके बहनोई डॉक्टर अखलाक का परिवार भी अछूता नहीं रहा। अखलाक को पहला झटका तब लगा था जब उमेश पाल हत्याकांड के मामले में नाम आने के बाद एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही कुछ दिन पहले उसकी पत्नी आयशा नूरी को भी हत्याकांड में आरोपी बना दिया गया था।



वहीं अखलाक फिलहाल जेल में है और उसकी पत्नी फरार चल रही है। इन सबके बीच अखलाक और उसके परिवार को दूसरा बड़ा झटका माफिया अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर से लगा है। क्योंकि कुछ माह बाद ही असद और अखलाक की बेटी का निकाह होना था। दोनों का रिश्ता भी तय हो चुका था।

Jhansi encounter: A big blow to family of Akhlaq  marriage of Asad was to happen with daughter
असद एनकाउंटर। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को झांसी में प्रयागराज और लखनऊ एसटीएफ की टीम ने असद और शूटर गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया। असद के एनकाउंटर से जितना अतीक का परिवार प्रभावित है उतना ही अखलाक का परिवार भी।

Jhansi encounter: A big blow to family of Akhlaq  marriage of Asad was to happen with daughter
अतीक का बेटा असद - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड से पहले ही दोनों परिवारों ने रिश्ता तय कर दिया था। इसके बाद उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। ऐसे में अखलाक और अतीक के परिवार के बीच यह बातचीत चल रही थी कि जैसे ही उमेश पाल हत्याकांड का मामला शांत होगा, तभी दोनों का निकाह करा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। क्योंकि उमेश पाल हत्याकांड के बाद असद इतना सुर्खियों में आ चुका था कि उस पर पांच लाख का इनाम भी घोषित था।

यह भी पढ़ें: Atiq Ahmed: इसी साल मेरठ में होना था असद का निकाह, एनकाउंटर से पहले यहीं पर काटी थी फरारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhansi encounter: A big blow to family of Akhlaq  marriage of Asad was to happen with daughter
मां शाइस्ता परवीन के साथ असद अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

मेरठ में भी असद और गुलाम ने ली थी शरण
उमेश पाल हत्याकांड के बाद मोस्ट वांटेड असद और गुलाम मेरठ भी पहुंचे थे, जो यहां अखलाक के घर कुछ समय के लिए रूके। अखलाक ने उनकी आर्थिक मदद की थी। इसके बाद से असद और गुलाम कभी दिल्ली तो कभी किसी अन्य स्थान पर छिपते फिर रहे थे। आखिरकार बृहस्पतिवार को वह एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए।

यह भी पढ़ें: Asad Encounter: हैरान कर देगा अतीक के बेटे असद का ये सच, खूब सुर्खियों में आया था नाम, अब मुठभेड़ में हुआ ढेर

विज्ञापन
Jhansi encounter: A big blow to family of Akhlaq  marriage of Asad was to happen with daughter
अतीक का बेटा असद, पूर्व प्रधान का बेटा - फोटो : अमर उजाला

जिनके साथ फोटो हुए थे वायरल, उनकी भी कुंडली खंगालेगी एसटीएफ
एसटीएफ के रडार पर असद और गुलाम के अलावा गुड्डू मुस्लिम समेत अन्य शूटर भी थे। जो अभी फरार चल रहे हैं, लेकिन असद और गुलाम के एनकाउंटर के बाद अब उन लोगों की कुंडली भी खंगाली जाएगी जिनके साथ हाल ही में असद की फोटो वायरल हुआ था। जांच टीम को आशंका है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद इन लोगों ने भी असद को शरण दी थी। फिलहाल ऐसे लोगों में खलबली मची हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed