{"_id":"69f60e00c3e382d77c04459f","slug":"jewellery-worth-lakhs-stolen-from-house-in-bhuni-meerut-news-c-73-1-mct1008-107074-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भूनी में घर से लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भूनी में घर से लाखों के जेवर चोरी
Sat, 02 May 2026 08:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 02 May 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
सरूरपुर। गांव भूनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान व जानकारी देते परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव भूनी निवासी मोहित के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
गांव भूनी निवासी मोहित के अनुसार घर के बरामदे में दिवान था। जिसके गद्दे के नीचे दरवाजे की चाबी रखी हुई थी। आरोप है कि शुक्रवार देर रात चोरों ने पहले गद्दे के नीचे से चाबी निकाली और फिर मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर कमरे के अंदर प्रवेश कर लिया। इसके बाद कमरे में रखी सेफ खोली गई तथा लॉकर का ताला खोलकर उसमें रखे करीब सात तोले सोने और दस तोले चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए। शनिवार सुबह चोरी का पता चला। सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पीड़ित का कहना है कि चोर छत के रास्ते से आए और सीढ़ियों पर लगे गेट की कुंडी खोलकर छत के रस्ते मौके से भाग गए। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया जाएगा।