फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jewelery and other items stolen from house near Rithani police post

Meerut News: रिठानी पुलिस चौकी के पास मकान में जेवरात सहित अन्य सामान चोरी

Sun, 03 Nov 2024 04:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and other items stolen from house near Rithani police post
मेरठ। रिठानी पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर रेल विहार काॅलोनी में चोरों ने सचिन गुप्ता के मकान का ताला तोड़कर जेवरात और अन्य सामान सहित करीब तीन लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। वारदात के समय सचिन का परिवार अमरोहा में पैतृक गांव में दिवाली मनाने के लिए गया था। लौटने पर घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से अमरोहा के थाना रजबपुर के गांव सरकडा कमाल निवासी सचिन गुप्ता मेरठ में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सचिन परिवार के साथ रेल विहार काॅलोनी में रहते हैं।तहरीर के अनुसार सचिन गुप्ता पत्नी और बच्चों के साथ दिवाली मनाने अमरोहा गए हुए थे। शुक्रवार को लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर मकान के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। सेफ और अलमारी खुली थी। कमरों में सारा सामन बिखरा था। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

सचिन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि चोरों ने सेफ में रखी तीन सोने की अंगूठी, छह पाजेब और पांच चांदी के सिक्के सहित लगभग तीन लाख रुपये का सामान चोरी किया है। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस बारे में एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों से चोरों की तलाश की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
किसान के घर लाखों की चोरी का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

रिठानी चौकी क्षेत्र के घोपला रोड निवासी किसान ब्रह्मपाल शर्मा करवाचौथ पर अपने बेटों से मिलने के दिल्ली गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके मकान का ताला तोडकर पचास हजार की नकदी, 15 लाख के आभूषण चोरी कर लिए थे। इस घटना के दो सप्ताह बीतने पर भी पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed