Meerut: सराफ व्यापारी की सदमे में मौत, बदमाशों ने दुकान से चोरी किए थे 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात
Meerut News : मेरठ में एक सराफ व्यापारी की सदमे में मौत हो गई। व्यापारी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। बदमाशों ने उनकी दुकान को निशाना बनाते हुए 15 लाख के जेवरात चोरी किए थे।
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक सराफ व्यापारी की सदमे में मौत हो गई। करीब एक सप्ताह पहले बदमाशों ने व्यापारी की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए थे। वहीं, पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश में जुटी है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कदीम निवासी विनोद वर्मा पुत्र पूरन सिंह वर्मा की बुधवार की रात सदमे से मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, सराफ व्यापारी की मौत की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये
पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग
घटना के बाद से ही पुलिस चोरों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है लेकिन, अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि तलाश जारी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण