फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   JEE Advanced Result: Soumitra Garg of Meerut secured 29th rank in JEE Advanced

JEE Advanced Result: जेईई एडवांस में मेरठ के सौमित्र गर्ग ने हासिल की 29वीं रैंक, पहले रह चुके हैं टॉपर

Sun, 11 Sep 2022 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Sep 2022 11:47 AM IST
सार

जेईई एडवांस का रिजल्ट रविवार को घोषित कर दिया गया। मेरठ के सौमित्र गर्ग ने आल इंडिया स्तर पर 29वीं रैंक हासिल की है। रिजल्ट के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
JEE Advanced Result: Soumitra Garg of Meerut secured 29th rank in JEE Advanced
सोमित्र गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेईई एडवांस का रिजल्ट रविवार को घोषित हो गया। मेरठ के सौमित्र गर्ग ने आल इंडिया स्तर पर 29वीं रैंक हासिल करके शहर का नाम रोशन किया गया है। इससे पहले सौमित्र गर्ग ने जेइई मेन और जेईई मेन द्वितीय में ऑल इंडिया में प्रथम रैंक लाकर प्रदेश में टॉप किया था।

विज्ञापन


टीपीनगर की गुलमोहर पार्क कॉलोनी के रहने वाले सौमित्र गर्ग के पिता सुधीर गर्ग व्यापारी हैं। माता रेखा गर्ग गृहिणी हैं। सुधीर गर्ग का फर्नीचर का कारोबार है। सौमित्र ने 12वीं दिल्ली पब्लिक स्कूल से उत्तीर्ण की। आईआईटी जेईई मेन के रिजल्ट में भी सौमित्र गर्ग ने 100 परसेंटाइल लाकर प्रदेश में टॉप किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Yogi Update: बागपत पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चप्पे-चप्पे पर पुलिस-फोर्स तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


सौमित्र ने बताया कि उन्होंने कभी घंटे देखकर पढ़ाई नहीं की। टारगेट बनाया और निर्धारित समय में उसे पूरा किया। सौमित्र ने बताया कि टेस्ट सीरिज से उनको बहुत मदद मिली। कभी रिजल्ट को लेकर टेंशन नहीं ली। सौमित्र ने हाईस्कूल में 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दिल्ली पब्लिक स्कूल टॉप किया था। सौमित्र अपनी सफलता का श्रेय पिता सुधीर गर्ग, माता रेखा गर्ग, बड़े भाई सौरभ गर्ग और बहन शिल्पी गर्ग को देते हैं। सौमित्र गर्ग ने फिटजी से कोचिंग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed