फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   JD office will become hi-tech, new building will be built in 18 months

Meerut News: हाईटेक बनेगा जेडी ऑफिस, 18 माह में बनेगा नया भवन

Thu, 18 Jul 2024 06:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
JD office will become hi-tech, new building will be built in 18 months
मेरठ। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय समेत मंडल के कई कार्यालयों का नया भवन जल्द बनकर तैयार होगा। यह भवन हाईटेक होगा। कार्यालय भवन का शिलान्यास बुधवार को विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा ने किया। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ला उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक ज्योति प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रथम राजेश कुमार, बीएसए आशा चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी आनंद शर्मा, डीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह, एएस इंटर काॅलेज मवाना के प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विवेक यादव, मंडलीय अध्यक्ष मनोज मलिक, मंडलीय सचिव नवनीत पाठक, मंडलीय मंत्री वरदान कौशिक, जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष टंडन बिहारी शर्मा, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

18 माह में बनकर तैयार होगा भवन
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय का नया भवन करीब 18 माह में बनकर तैयार होगा। जिस पर करीब 7.10 करोड़ की लागत आएगी। बुधवार से ही यह कार्य शुरू कर दिया गया है। यह भवन तीन मंजिला होगा और इसमें लिफ्ट के साथ ही पास में पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के साथ यहां पर उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय व उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाओं के साथ मंडलीय वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय भी शिफ्ट होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed