फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jayant will launch Sports Edge on 29th

Meerut News: 29 को स्पोर्ट्स ऐज का शुभारंभ करेंगे जयंत

Thu, 27 Nov 2025 08:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Jayant will launch Sports Edge on 29th
कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की ओर से होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सहयोग से 29 नवंबर को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह शामिल होंगे। जयंत चौधरी खेलों को बढ़ावा देने और खेल उपकरण कंपनियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स ऐज कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। रालोद के वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा और जिलाध्यक्ष मतलूब गौड ने बताया कि कार्यक्रम शनिवार सुबह 11 बजे से होगा। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य मेरठ को स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने का है। यह पहल मेरठ को भारत का मॉडल स्पोर्ट्स हब बनाने की दिशा में प्रमुख कदम है। खेल, कौशल और उद्यमिता को एक एकीकृत इंजन में बदलकर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास लाना है। इसमें आर्थिक विकास को गति देने, कौशल आधारित आजीविकाओं को बढ़ाने आदि पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed