फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jayant is a strong voice for farmers and youth: Sangwan

किसानों और युवाओं की सशक्त आवाज हैं जयंत : सांगवान

Sat, 27 Dec 2025 06:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Jayant is a strong voice for farmers and youth: Sangwan
मेरठ..कंवलजीत..हजारी का प्याऊ स्थित रालोद कार्यालय में जयंत चौधरी का केक काटकर कार्यकर्ताओं के
- रालोद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सांसद राजकुमार सांगवान ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह पूरे देश के किसान, युवा और आमजन की सशक्त आवाज हैं। उनका नेतृत्व देश को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के हितों को सर्वोपरि रखा है।
उन्होंने यह बात शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल के क्लेमेंट स्ट्रीट स्थित कार्यालय पर केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के जन्मदिन पर हुए कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि हम सभी उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने एवं जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

रालोद के पूर्व महासचिव चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह किसानों सहित हर वर्ग के प्रति समर्पित हैं। वे चौधरी चरण सिंह के विचारों और आदर्शों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में रालोद निरंतर सशक्त हो रहा है। रालोद कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक-दूसरे को गुड़ बांटकर खुशी जताई। अंत में सभी ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एससी/एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, रालोद जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़, पूर्व विधायक विनोद हरित, रणवीर दहिया, महानगर अध्यक्ष नईम सागर, संगीता दोहरे, अजीत प्रताप, सुधीर चौधरी, नरेश चौधरी, अरविंद तोमर, संजय पनवाड़ी, जयराज सिंह, बीना सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed