फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jayant Chaudhary Hits Back at Akhilesh Yadav Over ‘Chavanni to Rupee’ Remark, Says Targeting Jat Community Is

सियासत: अखिलेश यादव के 'चवन्नी' वाले तंज पर भड़के जयंत चौधरी, बोले-नाम लेकर कहते तो कोई बात न थी, उठाए सवाल

Sat, 22 Aug 2026 12:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Aug 2026 12:43 PM IST
सार

अखिलेश यादव के ‘चवन्नी को रुपया बना दिया’ वाले तंज पर जयंत चौधरी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बात कहनी थी तो उनका नाम लेकर कहते, लेकिन जाट समाज को निशाना बनाना गलत है और ऐसा आचरण पतन की ओर ले जाता है।

विज्ञापन
Jayant Chaudhary Hits Back at Akhilesh Yadav Over ‘Chavanni to Rupee’ Remark, Says Targeting Jat Community Is
चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिलेश यादव के ‘चवन्नी को रुपया बना दिया’ वाले बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है। अखिलेश यादव के ‘चवन्नी को रुपया बना दिया’ वाले बयान को लेकर राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी ने पलटवार किया है।

विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि राजनीतिक लड़ाई में अगर उन्हें कुछ कहना ही था तो कम से कम उनका नाम लेकर कहते, इससे कोई बात नहीं होती। उन्होंने जाट समुदाय को निशाना बनाए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे व्यवहार से केवल पतन ही होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाकियू नेताओं से क्रूरता: 'एक गोली मुझे मारो, फिर इनका एनकाउंटर, मैं...', SSP ने कही थी ये बात; स्कूटी से गिरने की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा नाम लेकर कहते तो कोई बात नहीं होती
जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप अपनी जगह हैं। अगर उन्हें उनके बारे में कुछ कहना था तो उनका नाम लेकर कहते। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं होती।

 



यह भी पढ़ें: दिग्विजय भाटी मामला: बेअंदाजगी अविनाश पांडेय को पड़ी भारी, महज पांच महीने में छिनी कप्तानी, अब तक ये कार्रवाई

 

जाट समुदाय को निशाना बनाने पर जताई नाराजगी
जयंत चौधरी ने कहा कि जाट समुदाय को निशाना बनाना और यह कहना कि एबीसीडी हमने सिखाई, सही नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस तरह का घमंड बहुत करीब से देखा है और उनका मानना है कि इस तरह का व्यवहार किसी के लिए भी पतन का कारण बनता है।

पुराने बयान से जोड़कर देखा जा रहा अखिलेश का तंज
अखिलेश यादव का यह तंज जनवरी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय दिए गए जयंत चौधरी के पुराने बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। उस समय दोनों दल गठबंधन में थे। अब इसी पुराने राजनीतिक संदर्भ को लेकर दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed