फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jauhar university rampur update: police detained SP leaders in Bijnor

जौहर यूनिवर्सिटी: पुलिस ने सपा नेताओं को हिरासत में लिया, प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे रामपुर

Fri, 02 Aug 2019 12:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Aug 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Jauhar university rampur update: police detained SP leaders in Bijnor
रामपुर के टोल प्लाजा पर धरना देते सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

मौहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर में प्रदर्शन के लिए जा रहे नजीबाबाद के पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड. और उनके साथियों को टोल प्लाजा रामपुर के निकट पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सपाइयों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टोल प्लाजा पर धरना दिया।

विज्ञापन


सपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड. वरिष्ठ सपा नेता आजम खां और उनके विधायक पुत्र अब्दुल्ला के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रामपुर जा रहे थे। गुरुवार को रामपुर से आठ किलोमीटर पहले टोल प्लाजा क्षेत्र में पुलिस ने पूर्व चेयरमैन और उनके साथी सपाइयों को रामपुर जाने से रोक कर हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


वहीं क्षेत्रीय एसडीएम और सीओ की उपस्थिति में सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टोल प्लाजा क्षेत्र में धरना दिया। नजीबाबाद के पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां, पुत्तन खां, असद शेख, रिजवान अहमद, शहबाज खान, अयाज अहमद के साथ मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी धरने के लिए रामपुर जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, क्षेत्रीय विधायक हाजी तसलीम अहमद एवं उनके समर्थकों को भी रामपुर जाने से रोक दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed