फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jats are powerful, that's why the film was named Jat: Sunny Deol

जाट ताकतवर होते हैं इसलिए रखा फिल्म का नाम जाट: सनी देओल

Sun, 13 Apr 2025 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Jats are powerful, that's why the film was named Jat: Sunny Deol
इकरार अहमद.... शास्त्री नगर स्थित टीवीएस मॉल में जाट फिल्म के शो पर पहुंचे अभिनेता सनी देओल डाय
- जाट मूवी के प्रमोशन के लिए मेरठ पहुंचे सनी देओल
विज्ञापन

- शॉपरिक्स और पीवीएस में सनी के साथ सेल्फी लेने के लिए लगी भीड़
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित शॉपरिक्स और पीवीएस मॉल में जाट मूवी देख रहे दर्शकों को फिल्म के अभिनेता सनी देओल ने सरप्राइज दिया। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और निर्देशक गोपीचंद मेरठ पहुंचे। शुक्रवार को जाट मूवी रिलीज हुई। सनी देओल ने हाल पूछा तो दशकों ने जय जवान, जय किसान और जय जाट के नारे लगाए। अपने पसंददीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए शाॅपरिक्स माल में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ शॉपरिक्स मॉल के बाहर और अंदर इकट्ठा हो गई। इस दौरान लोगों में फोटो व सेल्फी खिंचवाने की होड़ लग गई। पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। शॉपरिक्स मॉल में 10 मिनट रुकने के बाद उन्होंने होटल कंट्री इन में पत्रकारों से बातचीत की। पीवीएस माॅल में भी सनी दर्शकों से मिले। यहां भी उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। यमला पगला दीवाना, बाद ये अलग तरह की फिल्म की है। इसका नाम जाट रखने के पीछे क्या कारण था। इस सवाल पर सनी देओल ने कहा कि ऐसी कोई वजह इसका नाम रखने की नहीं थी। जाट ताकतवर होते हैं। उन्होंने कहा कि ये फिल्म पहले स्टोरी की तरह चलती है। बाद में पता चलता है कि जाट रेजिमेंट से कनेक्शन है। इसीलिए फिल्म का नाम जाट रखा गया।
विज्ञापन

गदर से पूरी तरह अलग है मूवी जाट
गदर के एक्शन और जाट के एक्शन आपके लिए कितने अलग थे। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि गदर एक पीरियड फिल्म थी। वहां दारासिंह का कैरेक्टर था, यहां मेरा कैरेक्टर थोड़ा अलग है। जाट के सीक्वल को लेकर बोले कि जरूर करेंगे। उन्होंने बताया कि अब उनके फैंस उन्हें लाहाैर, बाॅर्डर-2 में देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बचपन से ही फिटनेस के प्रति जागरूक
सिनेमा में आए बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि पहले का सिनेमा बेहतर था। आज का सिनेमा और बेहतर हुआ है। फिटनेस को लेकर कहा कि मैं शुरू से फिट रहा हूं, बचपन से फिटनेस के प्रति जागरुक रहा हूं। स्पोर्ट्स का पहले से ही शाैक रहा है। शाॅपरिक्स माॅल में फिल्म जाट का प्रमोशन करने के बाद अभिनेता सनी देओल व निर्देशक गोपीचंद मालनेनि शास्त्रीनगर के पीवीएस माॅल पहुंचे। यहां उन्होंने हाथ उठाकर अपने फैंस का अभिवादन किया। इस दाैरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।

कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
सनी देओल के पहुंचने पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे। शॉपरिक्स माल के सिनेमा घर से लेकर कंट्रीन होटल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। शाॅपरिक्स मॉल में दर्शकों की बढ़ती संख्या को देखकर सनी देओल को कुछ ही देर बाद होटल ले जाया गया। वहां भी दर्शकों का जमावड़ा लगा रहा। वेव सिनेमा के मैनेजर सूरज सिंह ने बताया कि सनी देओल की फिल्म जाट लगभग हाउसफुल चल रही है।

इकरार अहमद.... शास्त्री नगर स्थित टीवीएस मॉल में जाट फिल्म के शो पर पहुंचे अभिनेता सनी देओल डाय

इकरार अहमद.... शास्त्री नगर स्थित टीवीएस मॉल में जाट फिल्म के शो पर पहुंचे अभिनेता सनी देओल डाय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed