फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jat reservation news

हरियाणा के हालात बिगड़ने की जिम्मेदार भाजपा : जयंत

Wed, 24 Feb 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 24 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
jat reservation news

हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन में हताहत हुए लोगों को श्रद्धांजलि देेने के लिए आयोजित सभा में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। जयंत चौधरी ने सभा में आए समाज के लोगों की नब्ज पर हाथ रखते हुए कहा कि आरक्षण तो हर हाल में मिलेगा, लेकिन शांति और भाईचारे की जरूरत है। अब सोचना होगा कि कौन आपके हैं और कौन बेगाने।

विज्ञापन


मंगलवार को रालोद ने बाईपास स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। शॉर्ट नोटिस के बावजूद सभा में जाटों की भीड़ उमड़ पड़ी। जयंत चौधरी ने कहा कि आरक्षण की लड़ाई में समाज को भारी क्षति उठानी पड़ी है। हरियाणा में किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है, इसलिए शांति और भाईचारे का पैगाम देने के लिए ही यहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। जयंत ने कहा कि देश में आंदोलनों की लंबी परंपरा रही है।
विज्ञापन


लोकतंत्र में हर कोई अपने अधिकारों के लिए लड़ता है। आम आदमी तहसील दिवस पर अपनी शिकायत दर्ज कराता है, लेकिन जब सुनवाई नहीं होती तो इस तरह की स्थितियां पैदा होती हैं। जाट समाज किसान है और किसान का दिल बड़ा होता है। यह किसी का हक नहीं मारता, देशवासियों की भूख मिटाता है। लेकिन जब सरकारें वादाखिलाफी करती हैं, तो गुस्सा आना लाजिमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंत ने युवाओं की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि किसी क्रांति को करने में देर नहीं लगती, लेकिन जोश के साथ होश की भी जरूरत होती है। चौधरी अजित सिंह ने आपकी ताकत से ही कलम के बल पर बहुत काम कराए हैं। संप्रग सरकार में आरक्षण दिलाया, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे आते ही छीन लिया। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और भाजपा के सांसदों के गैर जिम्मेदार व उकसावे वाले बयानों ने हरियाणा में हालात बिगाड़े।

‘अजित, चौटाला और हुड्डा की लेते मदद’
जयंत चौधरी ने कहा कि आरक्षण की आग को शांत करने के लिए सरकार ने अगर चौधरी अजित सिंह, ओमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और ओबीसी के सर्वमान्य नेताओं की मदद ली होती, तो जान-माल का इतना नुकसान नहीं होता। लेकिन सरकार की देरी ने आग में घी डालने का काम किया।


सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश से तो छिन जाएगा सभी का आरक्षण
जयंत चौधरी ने कहा कि जाट आरक्षण खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जाति के आधार पर आरक्षण नहीं देने की बात कही है। अब तक सभी को जाति के आधार पर ही आरक्षण मिला हुआ है। ऐसे में तो पहले से जिनको मिल रहा है, उनका आरक्षण भी छिन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed