{"_id":"49097d6e9ef62866caf7361d0fa4d712","slug":"jat-reservation-news-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में अमन के लिए तैनात की मेरठ की चार्जिंग इंफेंट्री डिविजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में अमन के लिए तैनात की मेरठ की चार्जिंग इंफेंट्री डिविजन
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा जाट आरक्षण की लपटों में सुलग रहा है। पुलिस प्रशासन और सेना वहां शांति व्यवस्था बनाने में जुटी है। मेरठ छावनी में तैनात चार्जिंग इंफेंट्री डिविजन की 5 बटालियनें भी हरियाणा के सोनीपत और रोहतक के विभिन्न क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाने में लगी है। सेना के जवान वहां लगातार फ्लैग मार्च पर हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में जाट आरक्षण की चिंगारी भड़कने और हालात बेकाबू होते ही हरियाणा सरकार ने सेना की मांग की थी। देश के विभिन्न आर्मी सेंटर से वहां सेना की टुकड़ियां भेजी गई थी। इसमें मुख्य रुप से 18 फरवरी को मेरठ छावनी में तैनात चार्जिंग इंफेंट्री डिविजन से भी जवानों को भेजने का निर्देश मिला। डिव के जीओसी मेजर जनरल आरपी सिंह ने निर्देशानुसार जवानों को तुरंत रोहतक और सोनीपत के लिए मूव कर दिया गया।
विज्ञापन
हवाई मार्ग से पहुंची सेना
18 फरवरी की रात करीब 12 बजे सेना की टुकड़ी दिल्ली पहुंची। हरियाणा जाने वाले रास्ते जाम होने के कारण इन्हें दिल्ली से हरियाणा हवाई मार्ग से भेजा गया। जहां सीधे रोहतक और सोनीपत में उतारा गया। वहां ब्रिगेडियर अरुण यादव और ब्रिगेडियर राजेश यादव ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से पूरे हालात की जानकारी ली और क्षेत्रों का मुआयना किया। इसके बाद जिन क्षेत्रों में हिंसा ज्यादा भड़क रही थी या भड़कने की आशंका थी। वहां सेना के जवानों ने पुलिस प्रशासन के साथ फ्लैग मार्च शुरू किया। भारतीय सेना के जवानों ने देश की सीमाओं के अनुरूप यहां अपनी कुशलता दिखाई। नतीजा यह रहा कि सेना ने स्थिति पर लगभग काबू पा लिया और इन क्षेत्रों में फैली हिंसा को शांत कराया। वहीं, फंसे हुए लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भी भेजा।
विज्ञापन
सेना के जवान लगातार इन क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए हुए हैं। चार्जिंग डिव के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर जीपीएस विर्क पूरे घटनाक्रम पर नजरें लगाए हुए हैं। वह रोजाना अपने जवानों से वहां की स्थिति की रिपोर्ट ले रहे हैं। वहीं, जरूरत पड़ने पर अन्य जवानों को भी तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।
रिजर्व में पाइन डिव के जवान
मेरठ छावनी स्थित चार्जिंग रैम के जवान रोहतक और सोनीपत में शांति व्यवस्था बनाने में लगे हैं। वह लगातार वहां फ्लैग मार्च कर रहे हैं। हरियाणा के हालात और खराब होने की स्थिति में वहां पाइन डिविजन से भी जवानों की टुकड़ी भेजी जा सकती है। पाइन डिव के जवानों को रिजर्व में रखा गया है। हालांकि अभी तक कुछ तय नहीं है।
पहले भी दिखाया साहस
पश्चिमी यूपी सब एरिया मुख्यालय होने के कारण मेरठ छावनी हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। देश की तीसरी सबसे बड़ी छावनियों में शुमार मेरठ छावनी ने तमाम ऐसे मौके पर अपने शौर्य और साहस के बल पर देश में शांति व्यवस्था बनायी है। मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान भी मेरठ छावनी स्थित चार्जिंग और पाइन डिव के जवानों ने मुजफ्फरनगर में मोर्चा संभाला था। सेना के जवानों के वहां पहुंचने के बाद ही मुजफ्फरनगर में दंगों की आग शांत हो पाई थी। सेना ने जहां शांति व्यवस्था बनायी थी, वहीं वहां फंसे लोगों को भी सुरक्षित जगह पहुंचाया था। इसके अलावा देश में कई ऐसे मोर्चों पर मेरठ से सेना भेजी जा चुकी है, जिसमें सेना के पहुंचने के बाद भी उन्होंने शांति बनाई थी।