फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jat reservation news

राष्ट्रीय लोकदल खुलकर जाट समाज के समर्थन में उतरा

Tue, 23 Feb 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 23 Feb 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
jat reservation news

हरियाणा में जाट आरक्षण को लेकर सियासी दलों ने नफा-नुकसान का गणित लगाना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद रालोद पहली बार आरक्षण की जंग में सीधे उतरते हुए इसे पूरी तरह भुनाने की कवायद में जुट गया है। इसी क्रम में मंगलवार को पार्टी महासचिव जयंत चौधरी हरियाणा में आरक्षण आंदोलन में मारे गए लोगों की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। इस दौरान वह जाटों की मनोभावना की टोह लेंगे। साथ ही पार्टी नेता जाटों को एक बार अपने पाले में लाने की कवायद में जुट गए हैं।

विज्ञापन


लंबे समय से लड़ी जा रही जाट आरक्षण की लड़ाई में राष्ट्रीय लोकदल कभी भी सीधे तौर पर मैदान में नहीं उतरा। इसके लिए बनी आरक्षण संघर्ष समितियों को ही पार्टी का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन मिलता रहा। लेकिन, मुजफ्फरनगर दंगे में हुई चूक का खामियाजा भुगत रहा रालोद इस बार कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हरियाणा जाट आरक्षण का सीधा समर्थन कर पार्टी मुखिया चौधरी अजित सिंह ने न सिर्फ बिरादरी को साधने का काम किया है, बल्कि भाजपा के पाले में गए जाटों को फिर से पार्टी में लाने की कवायद में जुट गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को बाईपास रोड स्थित एमपीएस में हरियाणा में आरक्षण आंदोलन में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम रखा गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी न इसमें शिरकत करेंगे, बल्कि इस मुद्दे पर बिरादरी के आक्रोश की टोह भी लेंगे। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के सभी नेता सोमवार को गांवों में डेरा डाले रहे और श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की अपील करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी भुनाएगी खारिज हुआ आरक्षण
सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए केंद्रीय सेवाओं के आरक्षण को भुनाने में रालोद कोई कसर नहीं छोड़ेगा। संप्रग सरकार में मिले आरक्षण के पीछे चौधरी अजित सिंह का अहम हाथ होना जाट समाज से छिपा नहीं है। पार्टी नेता न सिर्फ इस मामले को समाज के बीच उठा रहे हैं, बल्कि खारिज होने के पीछे भाजपा सरकार पर लचर पैरवी करने का आरोप भी लगा रहे हैं।

संघर्ष समितियों को एक करने का प्रयास
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आरक्षण के लिए बनी आरक्षण संघर्ष समितियों को एकजुट करने की भी कोशिश होगी। मामला बिरादरी का होने के चलते लड़ाई भी साझी लड़ने में फायदा है। इसके लिए समितियों के नेताओं से बात की जा रही है। बिरादरी हित के लिए सभी को एक मंच पर आकर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार किया जाएगा।


बड़ी संख्या में जुटेंगे समाज के लोग
रालोद नेता सुनील रोहटा ने बताया कि हरियाणा आंदोलन में समाज के लोगों की मौत से पूरे देश के जाट गम और गुस्से में हैं। मंगलवार को आयोजित हो रही श्रद्धांजलि सभा को लेकर लोग बेहद गंभीर हैं और बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह श्रद्धांजलि सभा है, यहां सिर्फ काले-सफेद झंडों का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed