{"_id":"cd6225c5f23b0cb735ebde04776e0903","slug":"jat-reservation-news-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल और स्टेट हाईवे पांच घंटे जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल और स्टेट हाईवे पांच घंटे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन का समर्थन करते हुए रविवार को समाज के लोगों ने नेशनल और स्टेट हाईवे पांच घंटे जाम कर दिया। जाट आरक्षण संघर्ष समितियों, रालोद और भाकियू के आह्वान पर समाज के लोग एकजुट हो गए। जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस भी मूकदर्शक बनकर देखती रही।
विज्ञापन
सुबह सबसे पहले नेशनल हाईवे नंबर 58 पर ट्रैैक्टर ट्रॉली खड़ी कर जिटौली गांव के निकट जाम लगाया गया। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोग सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए। जाम खुलवाने पहुंचे सीओ डॉ. अरविंद कुमार को बैरंग लौटा दिया गया। युवाओं ने पीएम मोदी और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूूंका।
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के युवा जिलाध्यक्ष अमरदीप पंवार, रालोद नेता मनोज जिटौली, गौरव जिटौली, भाकियू नेता विनोद जिटौली और जाट नेता अनिल मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार अगर जाटों की मांगों को मान लेती तो हरियाणा में स्थिति उग्र नहीं होती। पार्टी के सांसदों की गलत बयानबाजी से हालात खराब हुए हैं। यूपी के जाट हरियाणा के जाटों के साथ हैं। अगर आरक्षण नहीं दिया गया तो दिल्ली और हरियाणा के बार्डर को सील कर दिया जाएगा। एक बजे जाम खोल दिया गया। यहां पर विपुल, अंकुश डाबका, सुंदर, चंद्रबोस, अजातशत्रु, सुनील चांदना, जितेंद्र सिरसली, विशी चौधरी मौजूद रहे। संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से दोपहर 12 बजे भराला झाल पर जाम लगाया गया। इसके चलते सिवाया टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
पूर्व विधायक चौधरी चंद्रबीर सिंह, पूर्व प्रमुख राहुल देव, प्रमुख सचिन अहलावत आदि ने कहा कि हरियाणा सरकार की दमनकारी नीति के विरोध में हाईवे अवरुद्ध किया गया है। आरक्षण के लिए सभी को एकजुट होना होगा। समाज का आरक्षण केंद्र सरकार की कमजोर पैरवी के चलते खत्म हुआ है। रालोद नेता राजकुमार सांगवान ने कहा कि आरक्षण जाट समाज का हक है। दोपहर तीन बजे जाम खोलने के बाद जाटों ने सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जाट महासभा अध्यक्ष कल्याण सिंह, जाट कल्याण संस्था के अध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह, संरक्षक डीएस वर्मा, चौधरी अमन सिंह, हरवीर सिंह सुमन, कर्नल संसार सिंह दुहुन, अजातशत्रु, रोहित जाखड़, गजेंद्र पायल, इंद्रपाल मलिक, गजेंद्र नीलकंठ, जितेंद्र प्रधान सिवाया, रविंद्र चौधरी, भूपेंद्र चेयरमैन, कल्लू चेयरमैन, गौरव जिटौली, मनिंदर विहान, संजय चौधरी, विक्रांत चौधरी, चौधरी अमन सिंह, हरबीर सुमन, विक्रम सिंह, धनपाल सिंह, रामपाल सिंह, नत्थन सिंह, वीर सेन तोमर, रविंद्र मलिक, दिगंबर सिंह, गजेंद्र सिंह, अनिल चौधरी मौजूद रहे।
गांवों के रास्तों पर भी लगा जाम
हाईवे पर लगे जाम से बचने के लिए लोग गांवों के रास्तों से निकलने लगे। इस बीच ज्यादा वाहन होने के कारण वहां भी जाम लग गया, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। मार्कोलेन कंपनी के मैनेजर रघुराज सिंह का कहना है कि टोल फ्री करने के कारण कंपनी को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
नानू गंगनहर चार बजे तक जाम
सरधना क्षेत्र के दबथुवा और नानू गंगनहर पर जाम लगाया गया। दबथुआ में भाकियू के सतवीर जंगेठी, विनेश प्रधान, रवींद्र दौरालिया के नेतृत्व में जाम लगाकर कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। रालोद कार्यकर्ताओं ने नानू गंगनहर पुल पर चक्का जाम किया। वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान और जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में उग्र आंदोलन की दोषी केंद्र व हरियाणा सरकार है। शाम चार बजे तहसीलदार रंजीत सिंह व सीओ ब्रिजेश कुमार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। उसके बाद जाम खोला गया। इस मौके पर अनिल चौधरी, संजय चौधरी, कुलवीर सिंह, सतबीर चौधरी, प्रमेंद्र करनावल, अजय पहलवान, गुड्डू करनावल शामिल रहे।