फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jat reservation issue will resonate in Western UP before the Lok Sabha elections 2024, RLD leaders preparing

मेरठ: लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में गूंजेगा जाट आरक्षण मुद्दा, सम्मेलन की तैयारी में जुटे रालोद नेता

Thu, 21 Sep 2023 08:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Sep 2023 08:10 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में जाट आरक्षण की सियासी बिसात बिछाई जाएगी। इसके लिए जाट समुदाय अखिल भारतीय जाट महासभा की तैयारी कर रहा है। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के नेता भी आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।

विज्ञापन
Jat reservation issue will resonate in Western UP before the Lok Sabha elections 2024, RLD leaders preparing
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण का मुद्दा उठाकर वेस्ट यूपी की राजनीति को गरमाने की तैयारी है। इसके लिए अखिल भारतीय जाट महासभा 24 सितंबर को मेरठ में बड़ा सम्मेलन करने जा रही है।

विज्ञापन

जाट महासभा के इस आयोजन की तैयारी में रालोद के नेता भी जुट गए हैं। यह सम्मेलन इसलिए भी अहम हो गया है कि 1 अक्तूबर को जाट संसद प्रस्तावित है। इसमें आरक्षण का मुद्दा शामिल नहीं होने से जाट महासभा ने इससे एक सप्ताह पहले ही सम्मेलन बुलाया है।

विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति का प्रमुख आधार माना जाने वाला जाट समुदाय मेरठ की क्रांति भूमि से राजनीति की दशा और दिशा तय करने जा रहा है। एक अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद में राजनीति, कला, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, रोजगार, सृजन व गौरवशाली जाट इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड सहित गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, मध्यप्रदेश व पश्चिम बंगाल आदि सभी राज्यों में निवास कर रहे जाट समाज के प्रतिनिधियों के साथ देश व दुनिया भर से जाट समाज के लोग इस अधिवेशन का हिस्सा बनेंगे।

जाट आरक्षण सम्मेलन की घोषणा ने नई सियासी पिच की तैयार
ठीक एक सप्ताह पहले मेरठ में ही जाट आरक्षण सम्मेलन की घोषणा ने नई सियासी पिच तैयार करनी शुरू कर दी है। अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रताप चौधरी के नेतृत्व में जाट समाज के लोग गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। गांव दबुथवा, पथौली, सरूरपुर, मीरपुर, भदौड़ा, रोहटा आदि गांव के लोगों से जाट आरक्षण सम्मेलन का हिस्सा बनने की अपील की।

सरकार पर जाट समाज की अनदेखी का आरोप
राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता डॉ. राजकुमार सांगवान भी अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी के साथ जनसंपर्क में कूद पड़े। बुधवार को जनसंपर्क के दौरान केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि लगातार जाट समाज की अनदेखी कर रही है। चौधरी अजित सिंह के प्रयासों से जाट समाज को केंद्र में आरक्षण मिला था। जिसे साजिश के तहत, भेदभाव पूर्ण सोच के चलते, व कमजोर पैरवी करके भाजपा सरकार ने खत्म कराया है।

महासभा के पदाधिकारी सुधीर चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के चलते आज जाट समाज की आर्थिक स्थिति उन्नत नहीं है। आज जाट समाज के युवाओं को केंद्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण अत्यधिक आवश्यक है। इसके चलते आगामी 24 सितंबर को खिर्वा रोड स्थित शगुन फार्म में अखिल भारतीय जाट महासभा का प्रांतीय सम्मेलन प्रस्तावित है l

इंजीनियर सत्येंद्र चौधरी ने लोगों से अपील की गई कि इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सत्ता के नशे में चूर इस अहंकारी सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराना आवश्यक है। जाट संसद से पहले जाट आरक्षण सम्मेलन में रालोद नेताओं का उतरना और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में अधिवेशन को सफल बनाने के लिए एक नया सियासी संदेश मेरठ से देने की तैयारी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed