{"_id":"570d5f954f1c1b03134a6aba","slug":"jassi-bubble-chaos-and-disorder-in-the-night-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्सी, बब्बल नाइट में हंगामा और अव्यवस्था का शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्सी, बब्बल नाइट में हंगामा और अव्यवस्था का शो
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Wed, 13 Apr 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
करन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते जस्सी गिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को साईं इवेंट और बेटियां फाउंडेशन की ओर से आयोजित लाइव संगीत कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ गया। तीन घंटे देरी से शुरू हुआ शो हंगामे के कारण महज 20 मिनट में ही सिमट गया। दर्शकों की तोड़फोड़ और अव्यवस्था से गुस्साए गीतकार जस्सी गिल और बब्बल रॉय मंच छोड़कर चले गए। महंगा टिकट लेकर कार्यक्रम का लुत्फ लेने वाले लोगों को इससे निराशा उठानी पड़ी।
सिंगर जैस्सी गिल और बब्बल रॉय के देरी से आने के कारण शाम सात बजे शुरू होने वाला शो लगभग दस बजे शुरू हुआ। टिकट लेकर कार्यक्रम देखने वाले दर्शक शाम छह बजे से ही करन पब्लिक स्कूल के गेट पर पहुंच गए थे। लेकिन आयोजकों की अव्यवस्था के कारण उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। गेट पर खड़े बाउंसरों ने लोगों से जमकर अभद्रता की। इस पर कई बार गेट पर हंगामा हुआ। भीड़ कई बार बाउंसरों से भी भीड़ गई। इससे गुस्साए लोगोें का आक्रोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने अंदर घुसते ही कुर्सियां तोड़नी शुरू कर दी।
परिवार के साथ आए दर्शक शो देखे बिना ही वापस लौट गए। करीब 10 बजे जैसे ही शो शुरू हुआ तो पीछे बैठे लोग स्टेज तक पहुंच गए। सिंगर बब्बल ने जैसे ही पंजाबी गीतों की प्रस्तुति शुरू की तो लोग सोफों पर चढ़कर हंगामा करने लगे। युवा वीआईपी सीटों पर चढ़ गए। सिंगर ने कई बार दर्शकों को पीछे हटने के लिए कहा, लेकिन हंगामा जारी रहा। इससे बब्बल नाराज होकर 15 मिनट में ही स्टेज से चले गए। इसके बाद जस्सी गिल स्टेज पर पहुंचे तो दर्शक स्टेज पर चढ़ने लगे। परेशान होकर जस्सी ने भी स्टेज छोड़ दिया। आयोजकों ने कई बार भीड़ से पीछे हटने के लिए कहा लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इस पर महज 20 मिनट में ही शो खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
महिलाओं से हुई अभद्रता
आयोजकों की ओर से उचित प्रबंध नहीं होने के कारण शो देखने आई महिलाओं से अभद्रता की गई। इस दौरान भीड़ में खूब धक्का मुक्की का सामना करना पड़ा। गेट पर भी बाउंसरों ने अभद्रता की। कई महिलाएं और युवतियां शो देखे बिना ही वापस लौट गई।