फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jaspal Rana considered Shardul and Saurabh to be future champions.

Meerut News: शार्दुल और सौरभ को भविष्य का चैंपियन मानते थे जसपाल राणा

Fri, 12 Jun 2026 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 12 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Jaspal Rana considered Shardul and Saurabh to be future champions.
डॉ करनी सिंह शूटिंग रेंज में अभ्यास के दौरान कई बार दिए टिप्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शुक्रवार को दिग्गज निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन हो गया। उनका मेरठ के शूटरों से गहरा नाता था। यहां के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शार्दुल विहान को वह देश का भविष्य मानते थे और समय-समय पर उन्हें महत्वपूर्ण तकनीकी सलाह देते थे।
शार्दुल विहान के पिता दीपक विहान बताते हैं कि जसपाल राणा हमेशा शार्दुल की प्रतिभा की सराहना करते थे। वर्ष 2018 के एशियाई खेलों के दौरान उन्होंने शार्दुल को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए थे। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद जसपाल राणा ने शार्दुल की पीठ थपथपाकर उसका उत्साहवर्धन किया था। दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिताओं के दौरान भी वह अक्सर शार्दुल का मुकाबला देखने पहुंचते थे और उसकी कमजोरी को दूर करने के लिए टिप्स देते थे।
विज्ञापन

दीपक विहान के अनुसार, जसपाल राणा का मानना था कि शार्दुल आने वाले समय में भारतीय निशानेबाजी का बड़ा नाम बन सकता है। वह न केवल उसकी तकनीक पर सुझाव देते थे, बल्कि मानसिक मजबूती और प्रतिस्पर्धी परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने के गुर भी सिखाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सौरभ चौधरी के कॅरिअर को संवारने में भी जसपाल राणा की अहम भूमिका रही। उनके निर्देशन और कोचिंग में सौरभ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। शूटिंग विशेषज्ञों का मानना है कि सौरभ की सफलता के पीछे जसपाल राणा के अनुभव और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वर्ष 2009 में वह मेरठ के कालका पब्लिक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने युवा खिलाड़ियों को निशानेबाजी की बारीकियां सिखाईं और सफलता के मूल मंत्र बताए थे। उनके निधन पर स्थानीय खिलाड़ियों में शोक है। उन्होंने राणा को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed