फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jarrah was robbed at gunpoint, beaten and thrown on the highway.

Meerut News: तमंचे के बल पर जर्राह को लूटा, पीटकर हाईवे पर फेंका

Sat, 25 Jan 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Jarrah was robbed at gunpoint, beaten and thrown on the highway.
बाइक सवार दो बदमाशों ने 16 हजार रुपये, मोबाइल और हेलमेट लूटा
विज्ञापन

पता पूछने के बहाने आरोपियों ने रास्ते में रोककर की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित बिगबाइट होटल के पास बृहस्पतिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक सवार जर्राह भगतसिंह से तमंचे के बल पर 16 हजार की नगदी, मोबाइल और हेलमेट लूट लिया। बदमाश जर्राह को बंधक बनाकर हाईवे किनारे फेंक गए। पुलिस ने काॅबिंग की लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए।


काशी निवासी भगतसिंह की कंकरखेडा में जर्राह की दुकान चलाते हैं। बीती रात वह कंकरखेड़ा से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह परतापुर बाईपास स्थित बिगबाइट रेस्टोरेंट के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने पता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। तभी बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा भगतसिंह की कनपटी पर लगा दिया और जमकर मारपीट की। बदमाशों ने भगत सिंह से लूटपाट की। भगतसिंह से की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाश घटना को अंजाम देकर कुंडा की और भागे हैं। शुक्रवार को पीडित ने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। बदमाशों का हुलिया पूछने के बाद लगभग एक घंटे काॅबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों के स्थानीय होने की आशंका है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed