फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jaroori kaam na ho

जरूरी काम न हो तो गढ़ रोड पर जाने से बचे

Sat, 12 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 12 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
jaroori kaam na ho
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गढ़ गंगा मेले के कारण गढ़ रोड पर शुक्रवार शाम से रूट डायवर्जन कर दिया गया। इस रोड पर सभी भारी वाहन बंद कर दिए गए। अब यहां से सिर्फ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन ही जा सकेंगे।
विज्ञापन

प्रभारी टीआई दीनदयाल दीक्षित ने बताया कि एसपी ट्रैफिक किरन यादव के निर्देश पर यह व्यवस्था 11 नवंबर शाम पांच बजे से 15 नवंबर की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। गढ़ रोड पर रोडवेज, प्राइवेट बसें, ट्रक और सभी व्यवसायिक वाहन बंद रहेंगे। मेडिकल कॉलेज तक केवल सिटी बस ही जा सकेेंगी। इससे आगे सभी तरह के भारी वाहन बंद रहेंगे। इस रोड से केवल गढ़ गंगा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन की जा सकेंगे। व्यवस्था के लिए अलग-अलग स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


ऐसे आएंगे वाहन
- मेरठ से मुरादाबाद की ओर जाने वाले यातायात को डायवर्ट कर कमिश्नरी आवास चौराहे से मवाना रोड होते हुए मीरापुर बैराज- बिजनौर कोतवाली- नहटौर धामपुर से कांठ होते हुए मुरादाबाद जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुरादाबाद से मेरठ की ओर आने आने वाला यातायात मुरादाबाद से वाया अतरासी रोड- अमरोहा नौगंवासादात से नूरपुर बिजनौर से बैराज मीरापुर होते हुए मेरठ आ सकेगा।


गंगा स्नान के लिए चलेंगी अतिरिक्त बस
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के लिए रोडवेज ने गढ़मुक्तेश्वर और हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी आरएम मनोज कुमार पुंडीर ने दी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के लिए 70 और गढ़मुक्तेश्वर के लिए 60 बसों को लगाया गया है। ये बसे शनिवार से श्रद्धालुओं को गंगा मेले में ले जाने लगेगी। गंगा मेले के लिए सभी चालकों-परिचालकों के अलावा संचालन स्टाफ की छुट्टियां निरस्त कर दी है। श्रद्धालुओं को गंगा मेले के लिए भैसाली और सोहराबगेट बस अड्डे से बसे मिलेगी। गढ़मुक्तेश्वर और बड़ौत डिपो से भी बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed