फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Janmashtami festival celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

Wed, 13 Aug 2025 07:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami festival celebrated with great pomp
लावड़- चौधरी बारू सिंह जूनियर स्कूल में श्री कृष्ण की बाल लीला की प्रस्तुति देते बच्चे। स्रोत :
लावड़। चिंदौड़ी मार्ग स्थित चौधरी बारू सिंह जूनियर स्कूल में बुधवार को जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। बच्चों ने उत्सव के दौरान श्रीकृष्ण जन्म व उनकी लीला की नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या नीरू चौधरी ने बताया कि बच्चों ने नाटक के माध्यम से जेल में वासुदेव व देवकी को कंस द्वारा प्रताड़ित करना, उनके जन्म और वासुदेव द्वारा यमुना नदी पार कर कृष्ण भगवान को गोकुल में नंद के घर छोड़कर आने की प्रस्तुति दी। उत्सव में बच्चों के अभिभावक भी पहुंचे और उनके कार्य की सराहना की। बच्चों ने भगवान कृष्ण के गीतों की प्रस्तुति भी दी। प्रधानाचार्य ने कृष्ण भगवान की लीला के साथ महाभारत कथा के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed