फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jani police arrested four cow smugglers after an encounter, two were injured by bullets.

Meerut News: जानी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार गोकशों को किया गिरफ्तार, गोली से दो घायल

Sun, 24 May 2026 08:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Jani police arrested four cow smugglers after an encounter, two were injured by bullets.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। जानी थाना पुलिस ने रविवार को टिमकिया कोठी के खंडहर में मुठभेड़ के बाद चार गोकशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश संरक्षित पशुओं का वधन करने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल टिमकिया कोठी पर छापा मारा। पुलिस को देखकर खंडहर में मौजूद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें नौशाद निवासी खिर्वा जलालपुर और शहबाज निवासी गढ़ी मोहल्ला, पिलखुआ हापुड़ के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

सीओ के अनुसार, दोनों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। मुठभेड़ के दौरान भागने का प्रयास कर रहे उनके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम इकरार निवासी अलीपुर और रिहान निवासी गढ़ी, पिलखुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामदगी और आपराधिक इतिहास
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से दो अवैध तमंचे, तीन कारतूस आदि बरामद किए। उनके पास से एक संरक्षित पशु और वध करने के औजार भी मिले। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने बीते 4 मई 2026 को नंदपुरा के जंगल में हुई गोकशी की वारदात को अंजाम दिया था। नौशाद पर विभिन्न थानों में 10, शहबाज पर 11 और इकरार पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed