फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jammu Kashmir will not be Peaceful by public pressure says Maulana Kalbe Jawwad in muzaffarnagar

जम्मू-कश्मीर में जनता को दबाने से नहीं होगी शांति, नेताओं पर कसना होगा शिकंजा :मौलाना कल्बे जव्वाद

Sun, 21 Oct 2018 12:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 21 Oct 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir will not be Peaceful by public pressure says Maulana Kalbe Jawwad in muzaffarnagar
मौलाना कल्बे जव्वाद - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर  के मोरना में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने मजलिस को खिताब फरमाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में आम जनता को दबाने से शांति नहीं होगी, बल्कि लीडरों को दबाने से आएगी। सरकार को आम जनता का सहयोग लेकर लीडरों पर शिकंजा कसना चाहिए। 

विज्ञापन


शनिवार को गांव तिस्सा के मोहल्ला ऊंचे पर आयोजित मजलिस में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि विकास के लिए युवक और युवतियों को शिक्षित करना होगा, तभी उन्नति होगी। केंद्र में मोदी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी, अपराध पर अंकुश लगा है, लेकिन मुसलिम समाज नाराज है। सरकार ने चार हजार उर्दू शिक्षकों की नौकरी छीनकर उनके परिवारों को बर्बाद कर दिया है। रोजगार छीन लेने से विकास नहीं होता, बल्कि बेरोजगारों को रोजगार देने से विकास होता है। देश के राजा को अपनी प्रजा को बराबर का हक देना चाहिए। 
विज्ञापन


मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि मोदी सरकार में ठेकेदार और बिचौलिए, अफसर परेशान और बेचैन हैं। यह सरकार न तो खाती है और न ही खाने देती है। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर दिया गया है। नाम बदलने से विकास नहीं होगा, काम करने से होगा। जम्मू-कश्मीर में लीडरों को छूट देना सरकार को महंगा साबित हो रहा है। गरीब जनता को दबाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लीडरों को सुरक्षा, महिलाओं और बच्चों को दबाने की मुहिम अमल में लाकर सरकार परेशान और लाचार है। मुसलमान शिक्षा को अमल में लाए। गरीब बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। इससे पूर्व, मजलिस को मौलाना सैय्यद आबिद अब्बास, मौलाना अली मेंहदी, मौलाना मुबशिर हुसैन, मौलाना कासिम ने भी विचार रखे। मजलिस के आयोजन में अंजुमने अब्बासिया तिस्सा के सदर जावेद अब्बास, सचिव हुसैन अली, अनीस, जव्वाद, मोहम्मद रजा आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed