फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jam jammed due to weekly penetration and truck breakdown

साप्ताहिक पैठ व ट्रक खराब होने से लगा जाम

Mon, 15 Feb 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Jam jammed due to weekly penetration and truck breakdown
साप्ताहिक पैठ व ट्रक खराब होने से लगा जाम
विज्ञापन

सरधना। सरधना नगर व गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर रविवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। नगर में रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ के कारण जाम लगा। वहीं, गंगनहर पटरी पर सरधना व नानू पुल पर भी जाम लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
सरधना नगर में रविवार को गुजरान गेट से लेकर अशोक स्तंभ पुलिस चौकी तक साप्ताहिक पैठ सड़क पर लगने के कारण मार्ग बाधित रहा। इस दौरान भीड़ से होकर ई-रिक्शा व बाइक निकाले जाने को लेकर दुकानदारों व वाहन चालकों के बीच कई बार झड़प भी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। वहीं, पैठ में सामान की खरीदारी को उमड़ी भीड़ के कारण भी पैठ के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। जिसमें नगर के गुजरान गेट, अशोक स्तंभ पुलिस चौकी, गंज बाजार, देवी मंदिर, पुलिस चौकी बस स्टैंड पर जाम लगा।
विज्ञापन

उधर, दूसरी तरफ मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू गंगनहर पुल पर जाम लग गया। सरधना गंगनहर पुल पर भी जाम लगा। यहां पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। सरधना गंगनहर पुल के निकट रविवार को दोपहर के समय एक ट्रक खराब होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे जाम लग गया। ट्रक ठीक होने के बाद ही मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed