{"_id":"5fcd19508ebc3ecf622f10e2","slug":"jam-in-the-city-again-in-the-evening-meerut-news-mrt5143950132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को फिर लगा शहर में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को फिर लगा शहर में जाम
विज्ञापन
शामली हनुमान रोड पर गन्ने की टैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम
- फोटो : SHAMLI
शाम को फिर लगा शहर में जाम
शामली। तीन दिन बाद रविवार को दिन में गन्ने के जाम से लोगों को राहत मिली, लेकिन शाम को फिर से लोगों को जाम से जूझने को मजबूर होना पड़ा। मिल में तकनीकी खराबी की वजह से गन्ने का जाम लगना बताया है।
पिछले तीन दिन से लगातार शहर में गन्ना वाहनों का जाम लगा हुआ था। मिल अधिकारियों ने तकनीकी खराबी की वजह से मिल कई घंटे तक बंद रहना बताया था। चौथे दिन रविवार को सुबह लोगों को जाम से राहत मिली। गन्ने का जाम न होने और रविवार को साप्ताहिक बंदी का दिन होने के कारण सड़कों पर अन्य दिन के मुकाबले भीड़ कम रही। दोपहर में फिर से मिल में तकनीकी खराबी आने की वजह से करीब एक घंटा बंद रही। मिल बंद होने के कारण शाम पांच बजे से गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां और बुग्गियों की लाइन मिल रोड, अस्पताल रोड, एमएसके रोड, वीवी इंटर कालेज रोड और हनुमान रोड पर लग गई।
जाम के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। जाम में दुपहिया वाहन और चार पहिया वाहन फंसे रहे, जिन्हें निकलने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि दोपहर को मिल में खराबी आने के कारण करीब एक घंटा बंद हो गई थी। जिसकी वजह से गन्ने के वाहन मिल से बाहर सड़क तक आ गए थे। रात में सामान्य स्थिति हो जाएगी।