{"_id":"693d629866363063cd0cf2cf","slug":"jal-nigam-won-the-match-with-viveks-century-meerut-news-c-72-1-mct1009-145499-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विवेक की शतकीय पारी से जल निगम ने मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विवेक की शतकीय पारी से जल निगम ने मैच जीता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को टर्बो हिटर्स और जल निगम की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें जल निगम की टीम ने पांच रनों से मैच जीता। जल निगम की ओर से विवेक ने शानदार शतक भी जड़ा।
टर्बो हिटर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जल निगम की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 206 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जल निगम की ओर से विवेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 53 गेंदों में 102 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। उनके साथ रितिक ने 39 गेंदों में 49 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। टर्बो हिटर्स की ओर से कैफ और दक्ष ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 2–2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टर्बो हिटर्स की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 201 रन बनाए लेकिन लक्ष्य से पांच रन पीछे रह गई। टर्बो हिटर्स की ओर से कुशाग्र ने 49 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली जबकि दक्ष ने 27 गेंदों में 45 रन बनाए। जल निगम की ओर से रितिक ने चार विकेट हासिल किए और विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा।। गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं।