फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jal Nigam dug up a new road, anger among the people

Meerut News: जल निगम ने खोद डाली नई सड़क, लोगों में रोष

Fri, 28 Nov 2025 06:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Jal Nigam dug up a new road, anger among the people
सरधना। मोहल्ला सुलेमान शाह में पाइप लाइन के लिए जल निगम ने उखाड़ दी नई सड़क। स्थानीय निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में जल निगम की मनमानी से नागरिकों में भारी आक्रोश है। निगम के कर्मचारियों ने तहसील तिराहे से कालंद रोड पर बनी नई सड़क को पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खोद डाला, जबकि इसके ठीक बराबर में लगभग छह फुट चौड़ा खाली फुटपाथ मौजूद था। सड़क टूटने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जल निगम द्वारा सरधना में टंकी की पाइप लाइन बिछाने के दौरान लगातार मनमानी की शिकायतें सामने आ रही हैं। जहां मन आता है, सड़क खोद दी जाती है, जबकि पैचवर्क के नाम पर खानापूरी की जाती है। पहले किए गए अधिकांश पैचवर्क भी उखड़ चुके हैं। विधायक अतुल प्रधान ने भी यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

निगम के कर्मचारियों ने अब नई बनी कालंद रोड को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि दोनों ओर 6-7 फुट चौड़ा फुटपाथ खाली पड़ा है। इस पर आज तक इंटरलॉकिंग टाइल्स भी नहीं लगीं। सड़क तोड़ने के बाद मलबा भी वहीं छोड़ दिया गया। इससे स्थिति और बिगड़ गई। शुक्रवार को टूटी सड़क के कारण दिनभर राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और जाम की स्थिति बनी रही। लोगों का कहना है कि जल निगम की लापरवाही और मनमानी से सरधना की सड़कें लगातार खराब हो रही हैं। नागरिकों ने समस्या के त्वरित समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed