{"_id":"6919ca5c626f49f1c6068171","slug":"jal-jeevan-mission-derailed-due-to-non-availability-of-land-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110436-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भूमि उपलब्ध न होने से जल जीवन मिशन पटरी से उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भूमि उपलब्ध न होने से जल जीवन मिशन पटरी से उतरा
विज्ञापन
कई गांवों में टैंक और पंप हाउस का निर्माण अधर में
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र में जल जीवन मिशन की कई पेयजल योजनाएं तहसील प्रशासन द्वारा आवश्यक भूमि उपलब्ध न कराए जाने के कारण प्रभावित हो रही हैं। जल निगम द्वारा बार-बार पत्र भेजने के बावजूद उच्च जलाशय, पंप हाउस और नलकूप निर्माण के लिए उपयुक्त प्लॉट अब तक मुहैया नहीं हो सका है। परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की दिशा में चल रहे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अधर में लटके हुए हैं।
सरूरपुर ब्लॉक के दबथुवा गांव में उच्च जलाशय, पंप हाउस और सोलर पावर प्लांट के लिए जो भूमि दी गई है वह लेआउट के मानकों पर खरी नहीं उतरी। जल निगम अधिकारियों के अनुसार भूखंड की चौड़ाई कम होने से निर्माण कार्य प्रारंभ करना संभव नहीं है। इस पर जल निगम के सहायक अभियंता अतुल कुमार त्यागी ने एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर को पत्र भेजकर मानक अनुरूप दूसरी भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।
सरधना ब्लॉक के नवाबगढ़ी गांव में प्रस्तावित नलकूप का निर्माण भी भूमि के अभाव में ठप पड़ा हुआ है। विभाग का कहना है कि जमीन मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि भूमि मिलते ही अधिकतर निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जा सकते हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय तालमेल की कमी और प्रशासनिक उदासीनता के चलते उन्हें वर्षों से पानी का संकट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वर्जन....
संबंधित पत्र प्राप्त हो चुके हैं। भूमि चयन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही समस्या का समाधान कर कार्यों को गति दी जाएगी। -उदित नारायण सेंगर, एसडीएम