फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jal Abhishek of Trayodashi will be done from 7:06 am today

आज सुबह 7:06 बजे से होगा त्रयोदशी का जलाभिषेक

Tue, 22 Jul 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Jal Abhishek of Trayodashi will be done from 7:06 am today
मेरठ..कंवलजीत..सावन के सोमवार को सदर बिलेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु.......संवाद
मेरठ। शहर के शिवालयों में मंगलवार सुबह 7:06 बजे से त्रयोदशी का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। विभिन्न पंचागों के अनुसार त्रयोदशी तिथि सुबह 7:06 बजे से बुधवार तड़के 4:40 बजे तक रहेगी। इसके बाद शिवरात्रि चतुर्दशी का जलाभिषेक बुधवार तड़के 4:41 बजे से रात 2:30 मिनट तक चढ़ाया जाएगा। बाबा औघड़नाथ सहित अन्य मंदिरों में जलाभिषेक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीसीटीवी से कांवड़ियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। आगमन और निकास स्थल के पास बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन


मोदीपुरम से दिल्ली रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड पर सैकड़ों कावड़ियों की टोलियां डेरा डाले हुए हैं। पूरा शहर बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है। रात दिन डीजे पर भगवान शिव के गीतों पर श्रद्धालु झूम रहे हैं। कांवड़ियों में बच्चों और बुजुर्गों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। बहुत से लोग पूरे परिवार के साथ कांवड़ ला रहे हैं। शहर में कांवड़ सेवा शिविरों के अलावा स्थानीय लोग भी अपनी क्षमता अनुसार सेवा कार्य कर रहा है। अपनी यात्रा पूरी करते ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को शिवालयों में हुआ जलाभिषेक
- बाबा औघड़नाथ मंदिर सहित शहर के शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक किए गए। सुबह से ही बाबा औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक शुरू हो गया। सुबह आठ बजे तक नैंसी चौराहे के पास तक भक्तों की कतारें लग गई। पुलिस ने नैंसी चौराहा, दर्शन एकेडमी और मुख बधिर विद्यालय से आगे चारपहिया वाहनों को नहीं आने दिया। मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि पुलिसकर्मी मंदिर समिति के साथ समन्वय नहीं कर रहे हैं। बुजुर्गों को मंदिर में पहुंचने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज देर रात शहर में पहुंचेंगे छह बड़े डीजे कांवड़
- सोमवार देर रात मोदीपुरम टोल प्लाजा पर छह बड़े डीजे कांवड़ पहुंचेंगे। अभिषेक ने बताया कि झारखंड का पंकज डीजे सदर की टीम ला रही है। कोलकात का पॉवर डीजे ब्रह्मपुरी के युवकों द्वारा लाया गया है। नूर नगर मेरठ का चपराना डीजे कैलाशपुरी के युवक लाए हैं। मुजफ्फरनगर का कर्णवाल डीजे मुजफ्फरनगर और सदर की टीमें लाई हैं। इसके अलावा बुलंदशहर का चौधरी डीजे लालकुर्ती के युवकों द्वारा लाया गया है। नूर नगर का धड़कन डीजे खरखौदा की टीम लाई है।

मेरठ..कंवलजीत..सावन के सोमवार को सदर बिलेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु.......संवाद

मेरठ..कंवलजीत..सावन के सोमवार को सदर बिलेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु.......संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed