फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jain Dharm shobhayatra

Meerut News: धर्म, संस्कृति और भक्ति का संगम बनी शांतिनाथ भगवान की रथयात्रा

Wed, 23 Sep 2026 02:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
Jain Dharm shobhayatra
... गुलाबी परिधानों में सजे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाए भगवान के जयकारे
विज्ञापन

.. 108 चांदी के कलशों से अभिषेक, आकर्षक झांकियों और भजनों ने बांधा समां
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
असोड़ा हाउस स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर और पश्चिमी कचहरी मार्ग स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर की वार्षिक 17वीं भव्य रथयात्रा बुधवार को धूमधाम से निकाली गई। दोपहर 12 बजे शुरू हुई रथयात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभी पात्रों का चयन लक्की ड्रा के माध्यम से किया गया।
मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, सुरेश जैन ऋतुराज, आलोक सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष अनुराग बिश्नोई और पार्षद अजय चंद्रा रहे। प्रचार संयोजक रचित जैन ने बताया कि स्वर्ण रथ पर शांतिनाथ भगवान के ख्वासी बनने और श्रीजी को लेकर बैठने का सौभाग्य पंकज जैन आनंदपुरी को मिला। सारथी अमित जैन, कुबेर ऋषभ जैन और मनोज जैन, ईशान इंद्र अतिशय जैन, सनत इंद्र दीपक जैन व साहिल जैन और प्रमुख आरती का सौभाग्य ऋषभ जैन को मिला।
विज्ञापन

जैन ध्वज, मंदिर के बैनर, ताशे और अष्ट प्रतिहार झांकी के साथ शुरू हुई। यात्रा में गुलाबी साड़ियों में महिलाएं और गुलाबी कुर्तों में पुरुष आकर्षण का केंद्र रहे। सैकड़ों श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करते हुए पारसनाथ, महावीर, शांतिनाथ और आदिनाथ भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मानक स्तंभ, नृत्य टोली, बाहुबली स्वामी, सिंह परिक्रमा, महावीर भगवान, ताज बैंड मोर नृत्य और कमठ उपसर्ग की झांकियों के साथ भारत चमन बैंड की धुनों और ढोल की थाप ने माहौल भक्तिमय कर दिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथयात्रा असोड़ा हाउस मंदिर से महावीर जैन मंदिर कचहरी रोड, आरजी डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज, बेगम ब्रिज, पीएल शर्मा रोड और शिवलोक होते हुए महावीर दिगंबर जैन मंदिर कचहरी रोड पहुंची। यहां पांडुकशिला पर 108 चांदी के कलशों से शांतिनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद असोड़ा हाउस मंदिर में भी अभिषेक कर प्रतिमा को विराजमान कराया गया।

आयोजन में अध्यक्ष विनोद जैन, कोषाध्यक्ष अतुल जैन, मंत्री मनोज जैन, राकेश जैन, नवीन जैन, संजय जैन, रोहित जैन, राजीव जैन, शोभा जैन, पूनम जैन, रीमा जैन समेत अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed