{"_id":"637fd39cc7f0cc4d463b7a67","slug":"jail-for-prisoners-will-be-better-than-hostel-players-are-in-pain-city-news-mrt615077231","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हॉस्टल से अच्छी तो कैदियों की जेल होगी, खिलाड़ियों का छलका दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हॉस्टल से अच्छी तो कैदियों की जेल होगी, खिलाड़ियों का छलका दर्द
Fri, 25 Nov 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्टेडियम
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में गुरुवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एक तरफ हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान का शुभारंभ हो रहा था। वहीं दूसरी ओर हॉस्टल के खिलाड़ियों ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयान किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हॉस्टल में रह रहे 19 क्रिकेटरों के सब्र का बांध टूट गया। खिलाड़ी बोले- हमारे हॉस्टल से अच्छी तो कैदियों के रहने वाली जेल होगी।
विज्ञापन
हॉस्टल के खिलाड़ी बलिया निवासी रोहित सिंह ने बताया कि ट्रॉयल देकर चयनित हुए तो हॉस्टल मिला, लेकिन हॉस्टल में ये सुविधाएं मिलेंगी, इसकी उम्मीद नहीं थी। मैदान पर ट्रैक्टर चलवा दिया है, कहां खेलने जाएं। पीने के पानी के लिए मैदान से पानी लाना पड़ता है। पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: हिंग्लिश में पढ़ाई कराने वाला प्रदेश का पहला मेडिकल कॉलेज बना एलएलआरएम
विज्ञापन
लाइटें टूटी पड़ी हैं, रंग सीलन के कारण खराब हो चुका है। चित्रकूट के आलोक ने कहा कि खेल अधिकारियों से बात करते हैं तो धमकी देकर चुप रहने के लिए कहते हैं। मेस में चार्ट के अनुसार खाना नहीं मिलता। एक बार खाने में समझौता कर सकते हैं, लेकिन खेलने और रहने में परेशानी होने पर समझौता नहीं कर सकते।
खेल अधिकारी कुछ बोलने पर पीटने की धमकी देते हैं। खिलाड़ियों ने मेरठ से कहीं और हॉस्टल स्थानांतरण की मांग की है। कानपुर के निखिल यादव, सहारनपुर के दीप सिंह, मुजफ्फरनगर के भुवनेश्वर, झांसी के मयंक, इटावा के राहुल यादव, निखिल यादव, शिवम गिरी, आदित्य वर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों ने हॉस्टल व खेल मैदान को लेकर रोष जताया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्रपाल से संपर्क नहीं हो सका।