फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jaidevi nagar me murder

जयदेवीनगर में डेयरी संचालक का मर्डर

Sun, 21 Aug 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 21 Aug 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
jaidevi nagar me murder
डेयरी संचालक की हत्या के बाद घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
 जयदेवीनगर में शुक्रवार देर रात सोते हुए डेयरी संचालक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बराबर मेें सो रही पत्नी को भी भनक नहीं लगी। मामले की जांच कर रही पुलिस उलझ गई है। हत्या का शक करीबी पर ही जताया जा रहा है।
विज्ञापन

नौचंदी थानाक्षेत्र के जयदेवीनगर गली नंबर एक निवासी शेर सिंह (62) घर के पास ही पशुओं की डेयरी चलाते थे। शुक्रवार रात शेर सिंह अपनी पत्नी सरोज के साथ नीचे के कमरे में थे, जबकि परिवार के बाकी लोग ऊपरी मंजिल पर सोए थे। रात करीब दो बजे शेर सिंह ने दवाई ली और सो गए। करीब सुबह चार बजे सरोज उठीं, तो उन्होंने देखा कि शेर सिंह खून से लथपथ चारपाई पर पडे़े थे। सरोज की चीख सुनकर परिवार के लोगों में जाग हो गई। वे शेर सिंह को गढ़ रोड पर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही इंस्पेक्टर नौचंदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


कनपटी पर सटाकर मारी गोली
पुलिस ने बताया कि शेर सिंह की कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई। मौके से पिस्टल से चला एक 32 बोर का खोखा मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक गोली लगनी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज नहीं सुनी
शेर सिंह की चारपाई के बगल में उनकी पत्नी सरोज भी चारपाई पर सोई थीं। लेकिन हैरानी की बात है कि गोली चलने की आवाज सरोज के कानों तक नहीं पहुंची। ऐसे में पुलिस का कहना है कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे साफ जाहिर है कि हत्या के पीछे कोई करीबी हो सकता है।

शाम के झगड़े में तो नहीं हुई हत्या?
इंस्पेक्टर नौचंदी हरशरण शर्मा ने बताया कि दिनभर चली जांच पड़ताल में एक बात सामने आयी है। शेर सिंह की शुक्रवार शाम एक युवक से बेवजह गली में घूमने पर कहासुनी हुई थी। युवक कौन है, इसका पता लगाया जा रहा है। शाम को हुए झगड़े को लेकर मर्डर तो नहीं हुआ, इसकी जांच पुलिस कर रही है।


भाजपाइयों ने थाना घेरा  
वारदात की जानकारी लगने पर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, विवेक वाजपेयी, नरेंद्र उपाध्याय आदि नौचंदी थाने पहुंचे और पुलिस के प्रति नाराजगी जताई। इंस्पेक्टर नौचंदी ने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिस पर भाजपाई लौट गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed