{"_id":"5d4f2b658ebc3e6cc0505baa","slug":"jahar-khurani-gang-is-active-in-west-up-meerut-news-mrt437756899","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस निष्क्रिय, जहर खुरानी गिरोह सक्रिय, चंद मिनट की दोस्ती में ले उड़ते हैं जीवन भर की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस निष्क्रिय, जहर खुरानी गिरोह सक्रिय, चंद मिनट की दोस्ती में ले उड़ते हैं जीवन भर की कमाई
Sun, 11 Aug 2019 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में जहर खुरानी गिरोह लगातार वारदात कर रहा है। पुलिस निष्क्रिय रहती है जबकि शाम ढलते ही बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर यह गिरोह सराफ या कारोबारियों की रैकी में लग जाता है।
गिरोह के सदस्य चाय-बिस्किट या फिर खाने पीने के सामान में निशाने पर आए मुसाफिर को नशीला पदार्थ देकर लूट लेते हैं। कोतवाली के सराफ रणजीत बेरा से भी इसी तरह 44 लाख का सोना उड़ाया गया। वहीं, पुलिस ने इसे आगरा का मामला बताकर रिपोर्ट दर्ज करने से पल्ला झाड़ लिया है।
जहर खुरानी गिरोह अपने शिकार की तलाश में बस अड्डों और रेलवे स्टेशन के आसपास मंडराने लगता है। टेंपो और ई-रिक्शा चालकों से भी उनकी सेटिंग रहती है। अक्सर रात में बस या ट्रेन से चलने वाले सराफ, व्यापारियों, कारोबारियों या मुसाफिरों के कीमती सामान की मुखबिरी हो जाती है। गिरोह के सदस्य खाने पीने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर रखते हैं। अपने शिकार से दोस्ती करने का नाटक करते हैं।

हमदर्दी जताने के लिए कई बार अपनी जेब से बस में किराया भी दे देते है। बगल की सीट पर बैठकर मुसाफिर बनकर खाने-पीने के सामान में साझा करते है। कोई कितना भी मना करे। लेकिन ये बदमाश किसी भी तरह एक बिस्कुट खिलाने में कामयाब हो जाते हैं। बस ये कच्चा लालच ही उस मुसाफिर पर भारी पड़ जाता है। मुसाफिर को नशा होने के बाद ये बदमाश उसका सामान लूट लेते हैं। कई बार पीड़ित को चलती बस या फिर अन्य वाहनों से धक्का भी दे देते हैं। जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
इसी तरह लुटा मेरठ का सराफ
पेड़ामल बाजार कोतवाली निवासी सराफा कारोबारी रणजीत बेरा ने बताया कि वह कारोबार के सिलसिले में अक्सर शहर से बाहर जाते रहते हैं। बृहस्पतिवार रात वह आगरा से लौट रहे थे। वॉल्वो बस का टिकट लेकर वह अपनी सीट पर बैठ गए थे। तभी उनकी सीट पर एक व्यक्ति भी बैठ गया। इधर-उधर की बातें करने के साथ ही उसने नाश्ता करना शुरू कर दिया।
मुझे भी खाने के लिए कहा। लेकिन मैंने इंकार कर दिया। उसके बावजूद वह मुझ पर दबाव बनाता रहा। आखिरकार मैंने एक बिस्कुट ले लिया। उसे खाने के कुछ देर बाद ही मुझे बेहोशी छाने लगी। उसके बाद मुझे होश नहीं रहा कि किस तरह मेरठ पहुंचा। जब पूरी तरह होश आया तो पता चला कि मेरे बैग से करीब 1200 ग्राम सोना, मेरी चेन, अंगूठी और जेब में रखी नकदी सब गायब मिले, जो जहर खुरानी गिरोह लेकर फरार हो गया।

हालत अभी ठीक नहीं
शुक्रवार को बेहोशी की हालत में मेरठ पहुंचे सराफा कारोबारी रणजीत को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में कुछ सुधार आया है। लेकिन हालत अभी ठीक नहीं है। बार-बार चक्कर आते है। अभी इलाज चल रहा है।
व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश
बुलियन ट्रेडर्स के महामंत्री विजय आनंद ने बताया है कि जहर खुरानी गिरोह ने मेरठ के कई व्यापारियों को शिकार बनाया है। कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। मेरठ के सराफा कारोबारी रणजीत सिंह के साथ हुई वारदात को लेकर व्यापारियों में जबरदस्त गुस्सा हैै। इस दौरान व्यापारियों ने पुरानी वारदातें भी एसपी सिटी को गिनवा दीं, जिसमें व्यापारी जहर खुरानी गिरोह के शिकार हुए हैं।

अलीगढ़ में खाली बैग मिला
44 लाख रुपये कीमत का सोना चोरी होने के मामले में मेरठ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से साफ इनकार कर दिया। कहा कि वारदात आगरा में हुई है, वहीं पर जाकर मुकदमा दर्ज कराओ। इसको लेकर देर रात एसपी सिटी और व्यापारियों की मीटिंग भी हुई।
जिसमें एसपी सिटी ने बताया कि कारोबारी ने खुद बताया कि आगरा में उसे नशीला पदार्थ देकर वारदात हुई। जिस बैग में सोना था, वह अलीगढ़ में खाली पड़ा मिला है। जिससे साफ है कि कारोबारी के साथ हुई वारदात में मेरठ से कोई लेनादेना नहीं है।
मामला आगरा से जुड़ा
मामला आगरा से जुड़ा है। कारोबारी से जानकारी की जा रही है। बदमाशों को तलाश कर सोना बरामद किया जाएगा। -अजय साहनी, एसएसपी